Friday, March 29, 2024
featured

मोहम्मद कैफ के घर आई नन्ही परी, सचिन तेंदुलकर समेत कई क्रिकेटरों ने दी बधाई

SI News Today

भारतीय टीम के पूर्व खिलाड़ी मोहम्मद कैफ के घर बेटी ने जन्म लिया है। इस बात की जानकारी उन्होंने खुद ट्विटर पर अपने फैंस को दी है। फैंस ने भी उनके इस ट्वीट पर बधाई देनी शूरू कर दी है। इस फेहरिस्त में सचिन तेंदुलकर, हरभजन सिंह, अनिल कुंबले भी शामिल हैं। कैफ ने ट्वीट किया, ‘हमें यह बताते हुए काफी खुशी हो रही है कि हमारे परिवार में एक नए सदस्य की एंट्री हुई है, पूजा और मैं एक बेटी के पैरेंट्स बने हैं’।

मोहम्मद कैफ की पेशे से पत्रकार पूजा यादव से मुलाकात एक फ्रेंड के जरिए हुई थी। चार साल की डेटिंग के बाद दोनों ने 2011 में निकाह किया। यह निकाह बेहद जल्दबाजी में हुआ। इसमें बेहद करीबी लोगों को ही शामिल किया गया था। लाइमलाइट से दूर रहने वाली पूजा फिलहाल नोएडा में काम करती हैं। सोशल मीडिया पर कैफ और उनकी वाइफ के कई ग्लैमरस फोटो भी मौजूद हैं।

बता दें कि इससे पहले मोहम्मद कैफ एक बेटे के भी पिता बन चुके हैं। उनके बेटे का नाम कबीर है। कैफ काफी वक्त से टीम इंडिया से बाहर चल रहे हैं। लेकिन वह रणजी मैच अभी भी खेल रहे हैं। ट्विटर के जरिए हमेशा सुर्खियों में बने रहने वाले कैफ ने हाल ही में योगी आदित्यनाथ को यूपी का मुख्यमंत्री बनने को लेकर बधाई दी थी। इसके साथ ही लखनऊ में टुंडे कबाब बंद होने पर मजेदार ट्वीट किए थे। उस दौरान कैफ ने अपने ट्वीट में कहा कि ‘टुंडे मिले या ना मिले, गुंडे ना मिले, यूपी को बिना गुंडों के देखकर खुशी होगी। सभी अवैध चीजों को जरूर रोका जाए। अच्छा कदम है।’

SI News Today

Leave a Reply