Friday, March 29, 2024
featured

राम रहीम की फ‍िल्‍म के नाम दर्ज हैं इतने र‍िकॉर्ड, जानिए..

SI News Today

बॉलीवुड में यू तो दिग्गज एक्टर्स की भरमार है। वहीं ऐसी भी कुछ शख्सियत रहीं जो यहां अपनी मौजूदगी दर्ज कराने के लिए उल्टी सीधी फिल्में बनाने से भी पीछे नहीं हटे। यकीनन आप समझ गए होंगे हम किस की बात कर रहे हैं। ‘द मेसेंजर ऑफ गॉड’ के हीरो। जो हवा में बड़ी-बड़ी गाड़ियां उछालता था और एक्शन करता नजर आता था। वहीं अपने आप को ‘जट्टू इंजीनियर’ का सबसे बड़ा कॉमेडियन मानता था-‘बलात्कारी गुरमीत राम रहीम’।

सोमवार को सीबीआई कोर्ट ने बलात्कारी बाबा गुरमीत राम रहीम को दो साध्वियों से रेप के मामले में 10-10 साल की सजा सुनाई है। सजा मिलने से पहले सच्चा सौदा के प्रमुख गुरमीत राम रहीम ने कई क्षेत्रों में हाथ अजमाया। इसके साथ ही उसने बॉलीवुड में भी अपनी किस्मात अजमाई। इसने पहली मूवी बनाई जिसका नाम रखा ‘मेसेंजर ऑफ गॉड’। इसके बाद इसने कई फिल्म के कई सिक्वल बनाए। खुद को स्क्रीन पर देखने की इच्छा को पूरा करते हुए अब तक वह करीब 5 फिल्में बड़े पर्दे पर उतार चुका था। वहीं राम रहीम की फ‍िल्‍म के नाम र‍िकॉर्ड में भी दर्ज हैं। राम रहीम की फिल्म के नाम इतने र‍िकॉर्ड दर्ज हैं कि आप भी जान कर हैरान रह जाएंगे।

गिन्नीज वर्ल्ड रिकॉर्ड: फिल्म ‘द मेसेंजर ऑफ गॉड’ के पोस्टर को गिन्नीज वर्ल्ड रिकॉर्ड के ‘लार्जेस्ट पोस्टर’ में शुमार किया गया है। इस पोस्टर की लंबाई 15,123.8 स्क्वेर मीटर (162,791.2 स्क.फी) थी। यह पोस्टर गुरमीत राम रमहीम और हकीकत एंटरटेनमेंट प्रा.लि ने 14 अक्तूबर 2016 को जारी किया था।

एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड : ‘महा परोपकार दिवस’ इस दौरान 6 मिनट में करीब 1,50,009 तेल के दिए जला कर फिल्म ‘एमएसजी- द वॉरियर लॉयन हर्ट’ को प्रमोट करने को लेकर यह रिकॉर्ड बनाया गया था। ‘एमएसजी 2-द मेसेंजर’ के प्रमोशन के लिए एक ग्रीटिंग कार्ड बनाया गया जिसकी लंबाई-चौड़ाई 76.3 फीट 56.3 फीट था। अपनी फिल्मों में सबसे ज्यादा डिजाइन कपड़े पहनने को लेकर भी उनके नाम रिकॉर्ड दर्ज है। ‘एमएसजी 2-द मेसेंजर’ में खुद के लिए राम रहीम ने 56 जोड़े कपड़े बनाए थे। वहीं फिल्म को खुद ही डायरेक्ट किया और डेवलेप किया। फिल्म ‘हिंद का नापाक को जवाब’ के ट्रेलर के दौरान करीब 2 करोड़ लोगों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई थी। इसको लेकर भी रिकॉर्ड बनाया गया।

इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड: गुरमीत राम रहीम की फिल्मों ने इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में अपने नाम चार रिकॉर्ड दर्ज कराए हैं। पहला, फिल्म ‘एमएसजी 2-द मेसेंजर’ के प्रमोशन के लिए 3,01,106 लोगों के हाथों में आइडेंटिकल रिस्ट बैंड पहनाया गया था। वहीं इन सभी लोगों ने एक साथ हपने हाथों को वेव किया था। इसको लेकर भी रिकॉर्ड बनाया गया। दूसरा, फिल्म ‘एमएसजी 2-द मेसेंजर’ के लिए 3,01,106 लोगों ने एक साथ सेल्यूट किया था इसको लेकर भी इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में नाम दर्ज कराया गया। है। तीन, फिल्म ‘एमएसजी 2-द मेसेंजर’ के लिए 75,127 लोगों ने एक साथ मोमबत्तियां जलाइ थीं। चार, फिल्म ‘एमएसजी 2-द मेसेंजर’ को लेकर 1,29,724 लोगों ने एख साथ डांस परफॉर्मेंस दिया था। इसको लेकर भी रिकॉर्ड बनाया गया था।

SI News Today

Leave a Reply