Thursday, April 18, 2024
featured

शरीर की इन आवाजों को कभी ना करें नजरअंदाज

SI News Today

हमारे शरीर से कई तरह की आवाजें आती रहती हैं जैसे खर्राटे, पेट की गुड़गुड़ाहट, सांस की आवाज, जॉइंट्स का चटकना आदि। अक्सर हम इन आवाजों को नजरअंदाज कर देते हैं। लेकिन कई बार ये किसी बीमारी का भी संकेत हो सकती हैं। ऐसे में इन आवाजों के पीछे छिपे हेल्थ संकेतों के बारे में जानना बेहद जरूरी है जानें, शरीर से आने वाली अलग-अलग आवाजों के बारे में-

1. कान में सनसनाहट- फंगल इंफेक्शन के कारण आवाजें आ सकती हैं। टिनिटस नाम की बीमारी के कारण भी कान में आवाजें आती हैं।

2. खर्राटे- मोटापे के कारण गले की मेम्ब्रेन में रुकावट के कारण खर्राटे आते हैं। इससे स्लीप ऐप्निया, डायबीटीज और स्ट्रोक का खतरा बढ़ जाता है।

3. जॉइंट्स का चटकना- जॉइंट्स के बीच में भरी हवा और लिक्विड से चटकने की आवाज आती है। ऐसा गठिया और ऑर्थराइटिस के कारण भी हो सकता है।

4. पेट की गुड़गुड़ाहट- डाइजेशन की प्रक्रिया में पेट से गुड़गुड़ाहट की आवाज आती है। अगर गुड़गुड़ाहट के साथ अगर पेट फूल जाए और दर्द होता है तो लिवर की प्रॉब्लम हो सकती है।

5. जबड़ों की आवाज- ऊपर और नीचे जबड़ों का अलाइमेंट बिगड़ने के कारण जबड़ो से आवाज आती है। जबड़े लॉक होने की वजह से भी यह समस्या हो सकती है।

6. नाक से सीटी की आवाज- सर्दी, जुकाम या साइनस के कारण ये आवाज आती है। कार्टिलेज में आवाज के कारण भी ऐसा हो सकता है।

7. खांसने पर सीटी की आवाज- फेफड़ों में इंफेक्शन और एलर्जी के कारण ऐसी आवाजें आती हैं। लम्बे समय तक ऐसी आवाज आने पर अस्थमा जैसी बीमारी हो सकती है।

8. सोते समय खुद की हार्ट बीट सुनाई देना- ज्यादा कॉफी या अल्कोहल लेने से हार्ट बीट तेज हो जाती है। ऐसा एग्जाईटी के कारण हो सकता है।

9. डकार- पेट में भरी हुई गैस बाहर निकलने के कारण डकार आती है। अगर डकार के साथ जलन भी हो तो गैस्ट्रिक प्रॉब्लम हो सकती है।

10. हिचकी- सांस की नली में मौजूद डायफ्राम में अवरोध से हिचकी आती है। वैसे तो हिचकी आना आम बात है लेकिन लगातार ज्यादा हिचकी आने की वजह से नर्वस सिस्टम की समस्या हो सकती है।

SI News Today

Leave a Reply