Thursday, April 18, 2024
featured

शिवांगी को प्यार में मिल रहा है छल, क्या अपने ही प्यार का गला घोट देगा रॉकी!

SI News Today

कलर्स के सुपरनेचुरल सीरियल नागिन 2 में रूचिका, रॉकी और शिवांगी के बीच बढ़ी दूरियों का फायदा उठा रही है। रूचिका बड़ी ही चालाकी से रॉकी के मन में शिवांगी के लिए जहर घोलती है। इससे पहले की शिवांगी रॉकी को अपना सच बताती, शेशा ने उसे पहले ही शिवांगी का सच बता दिया है। रॉकी शिवांगी से अब और भी नफरत करने लगा है। रॉकी अब शेषा की तरफ है। रॉकी अब शिवांगी से सिर्फ नाग मणि हासिल करना चाहता है। इसके लिए अब वह उससे प्यार का नाटक कर रहा है। वहीं शिवांगी को लग रहा है कि रॉकी उसके साथ खड़ा है। लेकिन वह तो तक्षका के साथ मिला हुआ है। इतना ही नहीं रॉकी अब शिवांगी को मारने की प्लानिंग तक कर रहा है। अब शेशा और रॉकी नाग मणि के लिए शिवांगी पर हमला करते हैं। लेकिन तभी शिवांगी की जान बचाने के लिए एक नए नाग की एंट्री होती है। वह नया नाग बहुत ही शक्तिशाली होता है। इसके बाद नया नाग शिवांगी की जान रॉकी और शेषा से बचाता है। वहीं इस बीच रॉकी को असली सच्चाई का पता चलता है। रॉकी को अपने बारे में पता चलता है कि वह कौन सा नाग है।

बता दें, इससे पहले शेषा और शिवांगी के बीच घमासान हुआ था। जिसमें शेषा ताकतवर नागिन बन कर शिवांगी को छत से नीचे फेंक देती है। वहीं शिवांगी उसे प्यार का मतलब समझाते हुए कहती है कि ‘वह जिस किसी का भी रूप लेले लेकिन प्यार का रूप एक ही होता है। तू दोबारा हार जाएगी।’ शेषा गुस्से में आती है और विकराल रूप ले लेती है। इस बीच वह शिवांगी को अपनी पूंछ में जकड़ लेती है। तक्षक नागिन कहती है कि वह चाहे तो अभी ही उसको मार कर उसकी कहानी खत्म कर सकती है। लेकिन वह अभी ऐसा करेगी नहीं वह उसे धीरे-धीरे मारेगी।

इस बीच शिवांगी नागिन का रूप घारण कर रॉकी के पास पहुंचती है। और अपनी सच्चाई उसके आगे रखती है। तभी रॉकी भी अपने असली रूप में आ जाता है। दोनों एक दूसरे को गले लगाते हैं। इस बीच शिवांगी रॉकी को ये भी सच बताती है कि उसकी बड़ी मां ने उसकी मां का कत्ल किया। साथ ही ये भी बताती है कि उसकी बेस्ट फ्रेंड बनने का नाटक करने वाली रूचिका नागिन है। लेकिन रॉकी शिवांगी के साथ चाल चल रहा है। क्योंकि रॉकी शिवांगी को दोषी मानता है इसलिए वह रूचिका यानी की शेषा से मिल चुका है। शिवांगी से पहले शेषा रॉकी को सच्चाई बता चुकी है। वह अपने असली रूप में आ कर रॉकी को झूठी कहानी गढ़ कर फंसा लेती है। और शिवांगी से नाग मणि हथियाने की बात करती है। रॉकी भी उसके कहने पर आ जाता है। देखना अब यह दिलचस्प होगा कि रॉकी आगे क्या करेगा। जानने के लिए पढ़ते रहें नागिन 2 के अपडेट्स।

SI News Today

Leave a Reply