Saturday, April 20, 2024
featured

श्रद्धा कपूर को लेकर फरहान और आदित्य के बीच हुई लड़ाई

SI News Today

फिल्म ‘आशिकी 2’ के रिलीज होने और ब्लॉकबस्टर होने के बाद से ही श्रद्धा कपूर और आदित्य राय कपूर के बीच अफेयर के चर्चे होने लगे थे। हालांकि दोनों इस बात से साफ इनकार करते थे। वहीं फिल्म ‘रॉक ऑन 2’ के रिलीज के बाद फिल्म के लीड हीरो फरहान अख्तर के साथ श्रद्धा कपूर की नजदीकियां बढ़ने लगी थीं। हालांकि इन दोनों ने भी अपने इस रिश्ते को मीडिया के सामने कभी स्वीकार नहीं किया।

इसके बाद एक बार फिर फिल्म ‘ओके जानू’ की शूटिंग के दौरान श्रद्धा और आदित्य नजदीक आए और ये बात फरहान को बिल्कुल रास नहीं आई। शायद यही कारण है कि फरहान और आदित्य के बीच लड़ाई हो गई है।

फरहान के घर पहुंचीं श्रद्धा

सूत्रों की मानें तो फरहान इस बात से बहुत नाराज हुए। एक रिपोर्ट के अनुसार आदित्य-श्रद्धा की इस नजदीकी को लेकर फरहान की आदित्य के साथ लड़ाई हो गई है। हालांकि श्रद्धा ने समय पर पूरे मामले को संभाल लिया। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार फरहान, आदित्य और श्रद्धा के इस नए रिलेशन से काफी दुखी थे और इसी कारण से वो आदित्य से विवाद में उलझ गए और दोनों के बीच झगड़ा हो गया।

हालांकि श्रद्धा कुछ देर बाद मामले को संभालने के लिए फरहान अख्तर के घर जा पहुंची। वहीं फरहान के घर के बाहर आदित्य की गाड़ी को भी देखा गया जिससे साफ पता चल रहा था कि खुद आदित्य ही श्रद्धा को वहां लेकर आए थे। लेकिन अब देखने वाली बात ये होगी कि आखिर श्रद्धा किसके साथ रिलेशनशिप में आगे बढ़ती हैं।

SI News Today

Leave a Reply