Friday, March 29, 2024
featured

सौंफ में छिपे है सेहत से जुड़े ये राज जिनसे है आप अनजान

SI News Today

सौंफ भारतीय घर में प्रयोग में लिए जाने वाला मसाला है। इसका इस्तेमाल हर भारतीय घर में किया जाता है। भोजन को सुंगधित और स्वादिष्ट बनाने के लिए ही नहीं बल्कि इसका खास उपयोग अचार बनाने के लिए भी किया जाता है। जो कि अचार के स्वाद में चार चांद लगा देता है। कई लोग कढ़ी और सूप में भी सौंफ का उपयोग करना पसंद करते हैं। नमकीन चीजों के साथ ही साथ मीठी चीजों में भी उनका स्वाद बढ़ाने के लिए सौंफ मिलाया जाता है।

आपको बता दें कि सौंफ की तासीर ठंडी होती है। इसलिए गर्मी के मौसम में ठंडाई बनाते समय उसमें सौफ का उपयोग करने से ये शरीर को ठंडक पहुंचाती है। कम ही लोग इस बात को जानते होगें कि सौंफ का उपयोग इत्र का निर्माण करनें के लिए भी किया जाता है। सौंफ में मौजूद गुण शरीर को स्वस्थ रखनें में अहम भूमिका निभाता है। और भी कई ऐसे लाभ है जो सौंफ के सेवन करनें पर शरीर को प्राप्त होते है तो आइए जानते है ऐसे ही अचूक फायदो के बारे में।

सौंफ के लाभ-

:- बादाम, सौंफ और मिश्री तीनों बराबर भागों में लेकर पीसकर इसका सेवन प्रतिदिन भोजन के बाद 1 चम्मच जरुर करे। ये स्मरण शक्ति बढाने में मददगार रहेगा।

:- सौंफ का उपयोग अंजीर के साथ करनें पर इससे खांसी और ब्रोन्काइटिस की समस्या को दूर किया जा सकता है। स्त्रियों के कठिन दिनों में सौंफ का उपयोग गुड़ के साथ करनें पर शरीर पर फायदा होता है।

:- सौंफ का सेवन करनें पर खाने से आंखों की रोशनी बढ़ती है। इसलिए दिन में दो बार सौंफ खानी चाहिए। इसका उपयोग आप मिश्री के साथ भी कर  सकते है।

– पेट के दर्द को दूर करनें के लिए भुनी हुई सौंफ चबाकर खाएं। दर्द में जल्द राहत मिलेगी।

:- मुंह की दुर्गंध दूर करने के लिए सौंफ चबाएं। बदबू दूर हो जाएगी।

:- कब्ज की परेशानी में सौंंफ को गुलकंद के साथ दूध के साथ रात को सोते समय सेवन करनें से इस समस्या को दूूर किया जा सकता है।

:- इसे खाने से लीवर ठीक रहता है। लिहाजा, पाचन क्रिया दुरूस्त रहती है।

:- यदि आपको खट्टी डकारें आ रही हों तो थोड़ी सी सौंफ पानी में उबालकर मिश्री डालकर पीजिए। दो-तीन बार प्रयोग करने से आराम मिल जाएगा।

:- रोजाना सुबह-शाम खाली सौंफ खाने से खून साफ होता है जो कि त्वचा के लिए बहुत फायदेमंद होता है, इससे त्वचा में चमक आती है।

नोट- सेवन करनें से पहले डॉक्टर की परामर्श जरुर लें। 

SI News Today

Leave a Reply