Friday, March 29, 2024
featured

हिंदू-मुस्लिम गर्लफ्रेंड बॉयफ्रेंड ने की शादी, न ही किया निकाह और न ही किये फेरे

SI News Today

धार्मिक रीति रिवाजों से हटकर विवाह करने वाले जुनेद शेख और गरिमा जोशी ने अपने विवाह का अलग ही तरीका अपनाया। जिस पर जुनेद शेख कहते हैं, ‘ना ता हम निकाह करने जा रहे हैं और ना ही फेरे लेने जा रहे हैं। हम सिर्फ जश्न मनाने जा रहे हैं। ये जश्न है दो संस्कृतियों का, ये जश्न है दो परिवारों का।’ अलग-अलग धर्म को मानने मुस्लिम जुनेद शेख और हिंदू लड़की गरिमा जोश लंबे समय बाद शादी के बंधन में बंध गए। दोनों के परिवालों ने भी इस रिश्ते से इंकार नहीं किया। इस पर जुनेद शेख कहते हैं कि ये उनकी जिंदगी का सबसे बेहतरीन पल था। परिवार से शादी की इजाजत मिलने के बाद दोनों ने शादी के लिए एक अलग ही तरीका चुना और किसी भी धार्मिक रीति रिवाज के बगैर शादी करने का फैसला लिया। पूरी शादी का वीडियो 17 अप्रैल, 2017 को सोशल नेटवर्किंग साइट फेसबुक पेज शटर डाउन लक्ष्य चावला पर इस खूबसूरत शादी के वीडियो अपने पेज पर शेयर किया। वीडियो की शुरुआत जूनेद शेख से होती है जोकि नमाज पढ़ते हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो में जुनेद की मां भी नजर आ रही है जो इस शादी से बहुत खुश हैं।

वीडियो में जुनेद कहते हैं कि वो इस शादी से बहुत खुश हैं। ये उनकी जिंदगी की सबसे बड़ी खुशी का दिन है। वीडियो में गरीमा जोशी भी हैं जोकि शादी से बहुत खुश नजर आ रही हैं। खबर के अनुसार वीडियो शादी के दौरान बनाया गया जिसे पोस्ट किए जाने के बाद से 41 हजार से ज्यादा लोग देख चुके हैं। सैकड़ों की संख्या में लोग इस शेयर कर चुके हैं। वहीं कुछ यूजर्स ने वीडियो पर कमेंट किए हैं। बीनू सभरवाल लिखते हैं, ‘बहुत खूबसूरत वीडियो, गरीमा और जुनेद की शादी की ढेरों शुभकामनाएं।’ जोया सय्यद लिखती हैं, ‘आपकी शादी में सिर्फ एक ही चीज नजर आती है वो हैं प्यार, प्यार और सिर्फ प्यार।’

कमेंट करते हुए किर्ती महेश्वरी लिखती हैं, ‘कितनी खूबसूरत प्रेम कहानी है। बहुत-बहुत मुबारकबाद।’ कार्ला नस्र लिखते हैं कि उनके पास शब्द नहीं हैं। बहुत खूबसूरत वीडियो। गरिमा को विवाह की ढेरों शुभकामनाएं। एक अन्य यूजर सभीजीत सिंह लिखते हैं, ‘मैंने भी आप ही की तरह शादी की है। दोनों को बहुत-बहुत मुबारकबाद।’

SI News Today

Leave a Reply