Friday, May 9, 2025
featured

30 की उम्र के बाद और धुरंधर हो गए हैं महेंद्र स‍िंह धोनी

SI News Today

महेंद्र सिंह धोनी की उम्र जैसे-जैसे बढ़ रही है वैसे-वैसे उनकी बल्लेबाजी में भी निखार आता जा रहा है। ये अनुमान नहीं बल्कि आंकड़े बताते हैं। धोनी 30 की उम्र से पहले जिस गति से रन बना रहे थे। उससे ज्यादा तेजी से माही 30 साल के बाद रन बनाते देखे जा रहे हैं। इस दौरान ना सिर्फ उनकी औसत बल्कि स्ट्राइक रेट तक में भी काफी हद तक इजाफा हुआ है।

धोनी ने 7 जुलाई 1981 को जन्मे धोनी जब तक 30 से कम उम्र के थे तो उस दौरान उन्होंने वनडे में 166 पारियां खेलीं, जिनमें 48.78 की औसत के साथ 6049 रन बनाए। इस दौरान स्ट्राइक रेट पर अगर नजर डालें तो वह 87.54 रही। वहीं 30 की उम्र पार करते ही उनका बल्ला और ज्यादा आग उगलने लगा है। धोनी ने इसके बाद 89 पारियों में 90.81 की स्ट्राइक के साथ 3447 रन बनाए। साथ ही उनका औसत बढ़कर 56.51 हो गया। इससे पता चलता है कि टीम इंडिया के इस खिलाड़ी में किस कदर फुर्ती है।

माही ने 291 वनडे मैचों में 89.04 की स्ट्राइक के साथ 9342 रन बनाए हैं। इस दौरान धोनी ने 10 शतक और 62 अर्धशतक भी जड़े। वहीं बात टेस्ट की करें तो 90 मैचों में उन्होंने 16 बार नाबाद रहते हुए 4876 रन बनाए हैं। धोनी वनडे और टेस्ट को मिलाकर 529 कैच और 132 स्टंप आउट कर चुके हैं।

बता दें कि धोनी फिलहाल वेस्टइंडीज दौरे पर हैं। हालांकि वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले गए चौथे वनडे में भारत को 11 रनों से हार का मुंह देखना पड़ा है। धोनी ने वेस्टइंडीज के खिलाफ चौथे वनडे में 114 गेंदों पर 54 रनों की पारी खेली थी। मैच उस दौरान भारत के हाथ से फिसल गया जब धोनी 49वें ओवर में आउट हो गए। सिर्फ 190 रनों का पीछा नहीं कर पाने असफल भारतीय टीम इस मैच को हार गई थी लेकिन धोनी के आलोचकों को इन आंकड़ों पर भी गौर करना चाहिए।

SI News Today

Leave a Reply