Thursday, April 17, 2025
featured

5 करोड़ रुपए जीत स्टार बनने वाले सुशील कुमार अब कर रहे हैं ये काम, जानिए..

SI News Today

सोनी टीवी पर आने वाला शो ‘कौन बनेगा करोड़पति’ का नया सीजन एक बार फिर से खेला जा रहा है। इस शो के जरिए कई लोगों को एक नई पहचान मिली है। इसी लिस्ट में साल 2011 में पांच करोड़ रुपए जीतने वाले सुशील कुमार का नाम भी शामिल है। साल 2011 में सुशील ने केबीसी के सीजन 5 में पांच करोड़ रुपए जीते थे। इस दौरान उन्होंने बताया था कि वह इस राशी से अपने घर की छत की मरम्मत कराएंगे। इस शो को जीतने के साथ ही वह एक हीरो के तौर पर उभर गए थे लोगों के बीच उनकी खूब चर्चा की गई। सुशील कुमार ने केबीसी में 5 करोड़ की भारी रकम जीत कर केबीसी के इतिहास में अपना नाम दर्ज कराया था।

लेकिन क्या आप जानते हैं कि आज वो किस हाल में अपनी जिंदगी गुजार रहे हैं। मोतिहारी हनुमानगढ़ी निवासी सुशील कुमार इन दिनों लोगों के अंदर शिक्षा के महत्व को जगा रहे हैं। उन्होंने कोटवा प्रखंड की मच्छरगावां महादलित बस्ती के 100 बच्चों को गोद लिया है। उनकी शिक्षा का खर्च उठा रहे हैं। उनका उद्देश्य है कि ये बच्चे शिक्षा का महत्व समझ सकें। साथ ही स्कूली शिक्षा संग उन्हें अतिरिक्त ज्ञान दिया जा सके।

सुशील कुमार के इस कदम की लोग खूब सरहाना कर रहे हैं। सुशील ने शिव राय और रवि कुमार नाम के दो टीचर्स को बच्चों के लिए हायर भी किया है। वह पहली से लेकर आठवीं क्लास तक के बच्चों के लिए हर जरूरी कदम उठा रहे हैं। उनका मानना है कि जब बच्चों को सही शिक्षा मिलेगी तभी वह जिंदगी में एक सफल इंसान बनने में कामयाब हो सकेंगे। पांच करोड़ की रकम जीतने के बाद भी सुशील कुमार के अंदर किसी तरह का घमंड नहीं आया है। वह आज भी आम आदमी की तरह साइकल और स्कूटी का ही प्रयोग करते हैं।

सुशील का कहना है कि वह टीचर बनकर लोगों की सेवा करना चाहते हैं। इसलिए वह मनोवैज्ञानिक से पीएचडी कर रहे हैं और साथ ही उर्दू भी सीख रहे हैं। इससे पहले मीडिया में सुशील के कंगाल होने की खबर आई थी। वहीं इस बात को क्लियर करते हुए सुशील ने बताया कि, ऐसा नहीं है, मैं बिल्कुल भी कंगाल नहीं हुआ हूं। यह सभी बातें महज एक अफवाह है।

SI News Today

Leave a Reply