Thursday, March 28, 2024
featuredदिल्ली

AAP नेता स्थानीय चुनाव में कांग्रेस की जीत पर ट्वीट कर हुए ट्रोल, जानिए रिपोर्ट…

SI News Today

आम आदमी पार्टी (AAP) नेता संजय सिंह राजस्थान स्थानीय उपचुनाव में कांग्रेस की जीत से जुड़ा ट्वीट कर यूजर्स के निशाने पर आ गए हैं। आप नेता के इस ट्वीट पर यूजर्स जमकर मजे ले रहे हैं। एक ट्वीट में यूजर्स ने तंज कसते हुए AAP को बेगाने की शादी में दीवाना बताया है। दरअसल 6 मार्च को हुए उपचुनाव में कांग्रेस ने सत्तापक्ष भाजपा को पछाड़ते हुए बड़ी जीत हासिल की। कांग्रेस ने जिला परिषद की छह में से चार सीटों पर कब्जा कर लिया। भाजपा और निर्दलीय के हिस्से सिर्फ एक सीट आई। पंचायत समिति की 21 सीटों में से कांग्रेस ने 12 पर जीत हासिल कर ली, भाजपा को 8 और निर्दलीय को एक सीट से संतोष करना पड़ा। नगरपालिका उपचुनाव में भी कांग्रेस ने भाजपा को पछाड़ दिया। कांग्रेस ने यहां 6 में से चार सीटों पर कब्जा कर लिया। भाजपा सिर्फ दो सीटें जीत पाई।

उपचुनाव में कांग्रेस की एकतरफा जीत पर AAP नेता ने ट्वीट कर लिखा, ‘राजस्थान स्थानीय निकाय उपचुनाव रिजल्ट 2018: कांग्रेस स्वीप जिला परिषद, पंचायत समिति, नगर पालिका उपचुनाव। भाजपा दूसरे स्थान पर रही। वैधानिक चेतावनी, इस खबर पर चर्चा वर्जित है।’ संजय सिंह के इस ट्वीट पर राधे भईया ने लिखा, ‘कांग्रेस से नफरत कब प्यार में बदल गई, पता नहीं चला।’ सुदामा ट्वीट का जवाब दे लिखते हैं, ‘दुश्मन का दुश्मन दोस्त होता है। इतना भी नहीं समझतीं?’ एक ट्वीट में लिखा गया, ‘कांग्रेस के समय में करप्शन में नाम आने वाले मंत्री इस्तीफा देते थे, जेल जाते थे। भाजपा की तरह सीएम बनके अपने ही खिलाफ केस खारिज नहीं करवाते थे।’

साई केशव लिखते हैं, ‘अगली बार AAP जीत जाएगी।’ दिलशाद अहमद लिखते हैं, ‘कोई बात नहीं ईवीएम है ना। भाजपा की जीत हो ही जाएगी।’ अर्चित आनंद लिखते हैं, ‘बेगानी शादी में संजय दिवाना। कांग्रेस जीती है भाई आप नहीं, बी टीम हो क्या कांग्रेस के।’ दिनेश लिखते हैं, ‘आपको कांग्रेस के प्रचार की जिम्मेदारी दी गई है क्या।’

SI News Today

Leave a Reply