सुपरहिट फिल्म ‘बाहुबली 2: द कन्क्लूजन’ की रिकॉर्ड तोड़ कमाई के बाद फिल्म की देवसेना यानी अनुष्का शेट्टी काफी सुर्खियां बटोर रही हैं। खबरों के मुताबिक बॉलीवुड के मशहूर डायरेक्टर करण जौहर अनुष्का को अपनी अगली फिल्म में कास्ट करना चाहते थे लेकिन अनुष्का ने करण को साफ इनकार कर दिया है। अनुष्का ने करण जौहर से ये कहकर उनका ऑफर ठुकरा दिया कि उनके पास डेट्स नहीं हैं। लेकिन अनुष्का का किसी फेमस डायरेक्टर का ऑफर ठुकराना नई बात नहीं है। वो इससे पहले कमल हासन का ऑफर भी ठुकरा चुकी हैं।
ये वाकया साल 2011 का है जिसने साउथ फिल्म इंडस्ट्री में खलबली मचा दी थी। दरअसल कमल हासन अनुष्का को अपनी फिल्म ‘विश्वरुपम’ में कास्ट करना चाहते थे। अनुष्का ने कमल हासन को ये कह कर फिल्म में काम करने का ऑफर ठुकरा दिया था कि उनके पास पहले से ही कई फिल्मों के ऑफर हैं और अब डेट्स नहीं बची हैं।
बता दें कि फिल्म ‘विश्वरूपम’ की कहानी कमल हासन ने खुद लिखी थी और निर्देशन भी खुद ही किया था। अनुष्का के मना करने के बाद कमल हासन ने अपनी इस फिल्म में एक्ट्रेस पूजा कुमार को साइन किया था।
साल 2013 में सुपरहिट साबित हुई फिल्म ‘विश्वरूपम’ में पूजा के अलावा कमल हासन, शेखर कपूर, राहुल बोस और जयदीप अहलावत भी नजर आए थे। यह फिल्म सुपरहिट साबित हुई थी। वही 18 अकटूबर 2017 को रिलीज हुई फिल्म ‘विश्वरूपम 2’ भी सुपरहिट साबित हुई है।