Friday, March 29, 2024
featured

ब्रेटली और माइकल क्लार्क हाजिर हुए रणबीर कपूर की ‘पाठशाला’ में…

SI News Today

बॉलीवुड स्टार रणबीर कपूर अब एक्टिंग भी सिखाने लगे हैं। दरअसल, रणबीर कपूर ऑस्ट्रेलिया के पूर्व क्रिकेटर ब्रेटली और माइकल क्लार्क को एक्टिंग के गुर सिखाते नजर आ रहे हैं। रणबीर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब शेयर किया जा रहा है, जिसमें रणबीर ब्रेटली और माइकल को एक्टिंग क्लास देते दिख रहे हैं। रणबीर दोनों प्लेयर्स को हिंदी में डायलॉग बोलना भी सिखाते हैं। वहीं दोनों प्लेयर्स रणबीर के हावभाव और उनके डायलॉग को रिपीट करते हुए दिखाई देते हैं। रणबीर ब्रेटली और क्लार्क के बीच में खड़े होते हैं और कहते हैं- अगर आप कभी भी हिंदी सिनेमा का हिस्सा बनाना चाहें तो इससे पहले आपका स्क्रीन टेस्ट होगा।

इस दौरान ब्रेटली काफी जोश में दिखाई देते हैं। वहीं क्लार्क भी रणबीर की बातों में काफी इंट्रस्ट लेते दिखते हैं। रणबीर सबसे पहले दोनों प्लेयर्स को एक डायलॉग कहने को देते हैं- ‘खून पी जाऊंगा’। वहीं क्लार्क इस डायलॉग को रिपीट करते हैं। लेकिन ठीक से उच्चारण नहीं कर पाते। लेकिन रणबीर हार नहीं मानते और बार बार क्लार्क को सिखाते हैं। रणबीर क्लार्क को तब तक बुलवाते हैं जब तक उनके मुंह से शब्द ठीक से नहीं निकलते। वहीं दूसरी तरफ ब्रेटली ‘बचाओ-बचाओ’ कहते नजर आते हैं। ब्रेटली रणबीर को लेकर बचाओ-बचाओ नहीं कहते, वह तो डायलॉग बोल रहे होते हैं।

तभी रणबीर ब्रेटली को भी एक डायलॉग देते हैं। रणबीर ब्रेटली से कहते हैं, कहिए-‘रमेश बाबू’। ब्रेटली भी इसका सही उच्चारण करते हैं। इसके बाद रणबीर दोनों प्लेयर्स को डांस करना भी सिखाते हैं। इस दौरान रणबीर ब्रेटली और क्लार्क को कुछ टिप्स देते दिखते हैं। इस दौरान रणबीर कहते हैं दोनों अपना सिर हिलाओ। रणबीर दोनों को ये करके बताते हैं। इसके बाद रणबीर उन्हें अपने शोल्डर्स शेक करने के लिए कहते हैं-शम्मी स्टाइल में। इसके बाद रणबीर दोनों प्लेयर्स को अपना गाना ‘बदतमीज दिल’ का सिग्नेचर मूवमेंट भी सिखाते हैं। रणबीर इस दौरान ब्रेटली और क्लार्क को कहते हैं कि फील कर के करें, दिल से

SI News Today

Leave a Reply