Friday, March 29, 2024
featuredउत्तर प्रदेशक्राइम न्यूज़लखनऊ

दहेज़ के लोभियों ने ली एक और मासूम की जान, हत्यारोपित को बचाने में लगी हरदोई पुलिस

SI News Today

Dahej’s greedy people took away the murder of another innocent In Hardoi.

  

बघौली थाना क्षेत्र के ग्राम बड़े अस्तर के मड़िया निवासी ममता उर्फ़ निशा पत्नी सुधीर का बुधवार को खेतुई के एक बाग में आम के पेड़ से शव लटकता मिला था। सूत्रों द्वारा बात करने पर ममता के पिता ने बताया कि बेटी ममता की शादी 2014 में सुधीर के साथ हुयी थी जिससे उनके एक बेटी व एक बेटी है। ममता का सुधीर के साथ छह माह से विवाद चल रहा था और न्यायालय में मामला भी चल रहा है। 2 मार्च को ममता की ननद पूर्ती की शादी थी। एक दिन पूर्व ही 01 मार्च को उसके पति सुधीर और ससुर ने ममता को विदा कराकर अपने साथ उसके ससुराल ले आये थे, वो तभी से ससुराल में थी।

लेकिन इसके बाद उसका शव खेतुई में लटकता मिला। ममता के पिता ने बताया कि ममता को एक मार्च को पति और ससुर विदा कराकर ले गए थे लेकिन पुलिस के मुताबिक ससुरालीजन उसके ससुराल न आने की बात कह रहे हैं। अब जांच में इस बात की पुष्टि होगी कि ममता मायके में थी या ससुराल में थी। साथ ही ममता घर खेतुई कैसे पहुंची। मृतका ममता के ससुर का इससे पहले भी एक आपराधिक मामला है जिसमे वो हत्यारोपित है ऐसा मृतका के भाई का आरोप है, जिसके चलते उसके ससुर इस गंभीर घटना को अंजाम दिया है और पुलिस भी किन्ही दबाव की वजह से FIR लिखने से बच रही है।

आम जनता और पुलिस को गुमराह करने के लिए मृतका के ससुरालीजन अलग अलग अफवाह उड़ा रहे हैं मगर देहात कोतवाल महेश पांडेय ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और जल्द ही खुलासा किया जाएगा।

SI News Today

Leave a Reply