Friday, March 29, 2024
featured

आज अपना 32वां जन्मदिन मनाएंगी दीपिका पादुकोण, जानिए इनके बारे में खास बाते…

SI News Today

5 जनवरी 1986 को बॉलीवुड एक्ट्रेस और मॉडल दीपिका पादुकोण का जन्म डेनमार्क के कोपेनहेगन में हुआ था। उनके पिता मशहूर पूर्व बैडमिंटन खिलाड़ी प्रकाश पादुकोण तो मां उज्जाला एक ट्रैवल एजेंट हैं। टीजऐज में एक्ट्रेस राष्ट्रीय स्तर की बैडमिंटन खिलाड़ी रह चुकी हैं। उनके दादा रमेश पादुकोण मैसूर बैडमिंटन एसोसिएशन के सेक्रेटरी रह चुके हैं। उनकी बहन का नाम अनीषा पादुकोण है जो पेशे से गोल्फर हैं। दीपिका का पालन-पोषण बेंगलुरु में हुआ। उन्होंने यहीं के सोफिया हाई स्कूल और माउंट कार्मल कॉलेज से अपनी पढ़ाई की है। उन्होंने इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय में बैचलर ऑफ आर्ट्स में एडमिशन लिया था लेकिन मॉडलिंग करियर की वजह से इसे बीच में ही छोड़ दिया था। इस साल एक्ट्रेस अपना 32वां जन्मदिन मना रही हैं।

कन्नड़ फिल्म ऐश्वर्या के जरिए दीपिका ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद उन्होंने फराह खान की ओम शांति ओम के जरिए बॉलीवुड डेब्यू किया था। फिल्म में उनके अपोजिट शाहरुख खान नजर आए थे। यह फिल्म ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी। जिसने दीपिका को रातों-रात स्टार बना दिया था। इसके लिए उन्हें फिल्मफेयर का बेस्ट फीमेल डेब्यू का अवॉर्ड मिला था। आज उनके जन्मदिन पर हम आपको बताते हैं उनसे जुड़े कुछ दिलचस्प तथ्य जिनके बारे में आपको कम ही मालूम होगा।

1. हिमेश रेशमिया के गाने नाम है तेरा में सबसे पहले दीपिका नजर आई थीं। उन्हें इस म्यूजिक वीडियो में देखने के बाद फराह ने अपनी फिल्म में कास्ट करने का निर्णय लिया था।
2. राष्ट्रीय स्तर पर बैडमिंटन खेलने के अलावा दीपिका राज्य स्तर की बेसबॉल खिलाड़ी भी रह चुकी हैं।
3. भंसाली की फिल्म सावंरिया के जरिए दीपिका बॉलीवुड डेब्यू करने वाली थी लेकिन डायरेक्टर ने बाद में उन्हें निकाल दिया और सोनम को कास्ट कर लिया। इसी वजह से आज तक दोनों एक्ट्रेसेज के बीच झगड़ा है।

SI News Today

Leave a Reply