Thursday, March 28, 2024
featured

IPL 2017 Final: आइपीएल में खिताबी भिड़ंत आज

SI News Today

आइपीएल में खिताब की हैट्रिक लगाने की कोशिश में जुटी मुंबई इंडियंस का सामना रविवार को फाइनल में राइजिंग पुणे सुपरजाइंट से होगा। यह मैच हैदराबाद के राजीव गांधी स्टेडियम में रात 8 बजे से खेला जाएगा। दो बार की चैंपियन मुंबई चौथा फाइनल खेलेगी वहीं रेकार्ड सातवां आइपीएल फाइनल खेल रहे महेंद्र सिंह धोनी के फार्म में लौटने से पुणे का पलड़ा मजबूत है। मुंबई के पास रोहित शर्मा, कैरोन पोलार्ड, हरभजन और अंबाती रायडू जैसे दिग्गज खिलाड़ी हैं जो बखूबी जानते हैं कि मैच कैसे जीता जाता है। दोनों टीमों की मजबूती और कमजोरियों पर एक नजर : ..

मुंबई का मजबूत पक्ष

बल्लेबाजी : बेंच स्ट्रेंथ की बल्लेबाजी काफी मजबूत है। जबकि जोश बटलर के बाहर होने के बाद लिंडन सिमंस ने सलामी बल्लेबाज के तौर पर अपनी जिम्मेदारी बखूबी निभाई है।
गेंदबाजी : जसप्रीत बुमराह और लसिथ मलिंगा के रूप में मुंबई के पास धारदार तेंज गेदबाजी है। पिछले मैच में शानदार प्रदर्शन करने वाले कर्ण शर्मा और अनुभवी हरभजन सिंह किसी भी वक्त अपनी गुगली से विरोधी को पस्त कर सकते हैं।
कमजोर पक्ष
कप्तान रोहित शर्मा की बल्लेबाजी का वर्त्तमान फॉर्म चिंता का सबब है।

पुणे का मजबूत पक्ष
बल्लेबाजी : रेकार्ड 7वां आइपीएल फाइनल खेल रहे महेंद्र सिंह धोनी फार्म में हैं। दूसरी तरफ मनोज तिवारी भी शानदार बल्लेबाजी कर रहे हैं। उन्होंने 14 मैच में 317 रन बनाए हैं।
गेंदबाजी : जयदेव उनादकट की तेज गेंदबाजी से विरोधी टीम खौफ खाती रही है। वाशिंगटन सुंदर ने शानदार प्रदर्शन किया है। साथ ही तेज गेंदबाज शार्दुल ठाकुर और डैनियल क्रिश्चियन प्रदर्शन ने टीम की उम्मीदें बढ़ा दी हैं।
कमजोर पक्ष
अजिंक्य रहाणे फार्म में नहीं हैं। इस सत्र के सबसे महंगे खिलाड़ी बेन स्टोक्स स्वदेश लौट गए हैं।

SI News Today

Leave a Reply