इंडियन सुपर लीग (ISL) सीजन- 2017-18 की शुरुआत 17 नवंबर से होने जा रही है। 10 टीमों के साथ खेले जाने वाले चार महीने लंबे इस टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला 17 मार्च को होगा। इस सीजन कुल 95 मुकाबले खेले जाएंगे, जिनमें सभी टीमें एक-दूसरे के खिलाफ राउंड रॉबिन में 2-2 मैच खेलेंगी। इस प्रकार हर एक टीम को राउंड रॉबिन में 18 मुकाबले खेलने को मिलेंगे। बुधवार से शनिवार के बीच होने वाले सभी मुकाबले रात 8 बजे शुरू होंगे, जबकि रविवार को दो मैच खेले जाएंगे, जिनमें पहला मैच शाम 5:30 वहीं दूसरा मुकाबला रात 8 बजे शुरू होगा। इस सीजन 10 टीमों ने 77 विदेशी, जबकि 166 भारतीय खिलाड़ियों को कुल 132.75 करोड़ रुपए खर्च कर खरीदा है।
कौन-कौन सी टीमें ले रही हैं हिस्सा:
1) टीम: दिल्ली डायनमोज
मैनेजर: मिगुएल एन्जिल पुर्तगाल
होम ग्राउंड: जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम, दिल्ली
2) टीम: गोआ एफसी
मैनेजर: सर्जियो लोबरा
होम ग्राउंड: फास्टोर्ड स्टेडियम, मडगांव
3) टीम: नॉर्थ-ईस्ट यूनाइटेड
मैनेजर: जोआओ डे देस
होम ग्राउंड: इंदिरा गांधी एथलेटिक्स स्टेडियम, गुआहाटी
4) टीम: पुणे सिटी
मैनेजर: रैंको पॉपोविक
होम ग्राउंड: बलदेव स्टेडियम, पुणे
5) टीम: जमशेदपुर एफसी
मैनेजर: स्टीव कॉपल
होम ग्राउंड: जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, जमशेदपुर
6) टीम: एटीके
मैनेजर: टेडी शेरिंगम
होम ग्राउंड: साल्ट लेक स्टेडियम, कोलकाता
7) टीम: बेंगलुरु एफसी
मैनेजर: अल्बर्ट रोका
होम ग्राउंड: श्री कांतीवीरा स्टेडियम, बेंगलुरु
8) टीम: चेन्नईयन एफसी
मैनेजर: जॉन ग्रेगरी
होम ग्राउंड: जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम, चेन्नई
9) टीम: केरला ब्लास्टर्स
मैनेजर: रेने मेउलेन्स्टीन
होम ग्राउंड: जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम, कोच्चि
10) टीम: मुंबई सिटी
मैनेजर: एलेक्जेंडर गिमारायस
होम ग्राउंड: मुंबई फुटबॉल अरीना, मुंबई
इन चैनलों पर देख सकेंगे मैचों का सीधा प्रसारण :
भारत : Star Sports 2/HD, Star Sports Hindi 1/HD, Star Sports 3, Star Gold, Star UTSAV, Suvarna Plus, Jalsha Movies
कनाडा: ATN Cricket Plus, ATN Bangla, ATN Punjabi Plus, CBN
बांग्लादेश: Channel 9
अफ्रीका: Zuku & Supersport, Fox Sports
मिडिल ईस्ट/ नॉर्थ अफ्रीका: OSN
यूएसए, ऑस्ट्रेलिया: Fox Sports
साउथ-ईस्ट एशिया/महाद्वीपीय यूरोप: Eurosport
ऑनलाइन: Hotstar
जानिए कब होंगे किन-किन टीमों के मुकाबले (नवंबर) :
17 Nov 2017 – एटीके vs केरला ब्लास्टर्स – 8 pm
18 Nov 2017 – नॉर्थ-ईस्ट vs जमशेदपुर – 8 pm
19 Nov 2017 – चेन्नईयन vs गोआ – 5.30 pm
19 Nov 2017 – बेंगलुरु vs मुंबई – 8 pm
22 Nov 2017 – पुणे vs दिल्ली – 8 pm
23 Nov 2017 – चेन्नईयन vs नॉर्थ-ईस्ट – 8 pm
24 Nov 2017 – केरला ब्लास्टर्स vs जमशेदपुर – 8 pm
25 Nov 2017 – मुंबई vs गोआ – 8 pm
26 Nov 2017 – एटीके vs पुणे – 5.30 pm
26 Nov 2017 – बेंगलुरु vs दिल्ली – 8 pm
29 Nov 2017 – पुणे vs मुंबई – 8 pm
30 Nov 2017 – गोआ vs बेंगलुरु – 8 pm