Thursday, March 28, 2024
featuredदेश

जानिये कौन थी भगवान शिव की बेटियां, जिनसे थे अभी तक आप अंजान

SI News Today

Know who was the daughters of Lord Shiva, whom you had been so far 

        

आप सभी भगवान शिव के बारे में तो जानते ही होंगें पर शायद आपको ये नही पता होगा कि इनकी तीन बेटियां भी हैं जिनकी लोग आज भी पूजा व अर्चना करते हैं। आपको बता दे कि शिव की प्रथम पुत्री का नाम अशोक सुंदरी है जिनके बारे में पुराणों में बताया गया है।

पद्म पुराण के अनुसार पार्वती जी की इच्छा पूरी करने करने लिए अशोक सुंदरी का आगमन हुआ था। ताकि पार्वती जी को अकेलेपन की अनुभूति न हो। दुख से छुटकारा दिलाने की वजह से पार्वती जी की बेटी का नाम अशोक पड़ा था। अत्यधिक सुंदरता की वजह से उनका नाम बाद में अशोक सुंदरी पड़ा। इनकी शादी राजा नुहुष से हुई थी और उनको ये बात पहले से ही भली भांति रूप से पता थी कि उनकी शादी किससे होगी। पुराणों के अनुसार इनकी 100 बेटियां थी जो इनके जैसै ही खूबसूरत थी।

ऐसी मान्यता है कि शिव और पार्वती की एक पुत्री ज्योती भी है। जिनके जन्म के बारे मे दो कहानियां प्रचलित हैं। प्रथम कथा में यह है कि वह भगवान शिव की भौतिक शैली है। वहीं दूसरी कथा में यह कहा जाता है कि पार्वती के माथे से चिंगारी निकली थी जिससे ज्योती पैदा हुई थी। दरअसल वह जुड़ी हुई हैं कार्तिकेय से। भारत के कई मंदिरों मे उनकी भी पूजा-अर्चना की जाती है। वहीं कुछ जगहों पर उन्हें देवी रेकी का रूप व उत्तर भारत में देवी जवालाईमुची भी माना जाता है। उनकी तीसरी बेटी का नाम मनसा देवी है। कहते हैं कि सर्प के विष से जन्मी हैं ये और कई जगहों पर इन्हें नागराज वासुकी जी की बहन भी माना जाता है। दरअसल ये सिर्फ भगवान शिव की ही बेटी मानी जाती हैं और इनका मंदिर हरिद्वार में स्थित है।

SI News Today

Leave a Reply