Thursday, March 28, 2024
featuredदेश

महाराष्ट्र में पेड़ से लटका हुआ मिला प्रेमी युगल का शव

SI News Today

महाराष्ट्र में पुलिस ने बरामद किए पेड़ से लटकते हुए प्रेमी जोड़े के शव। ये दोनो पहले से ही शादी सुदा थे और एक दूसरे से प्रेम करते थे। और दोनो ने प्लान किया था कि वो शीघ्र ही शादी भी कर लेगे। पुलिस के द्वारा मिली जानकारी के मुताबिक युवक मजदूरी करता था और उसकी प्रेमिका पहचान हो गयी है जिसका नाम अंकिता बताया जा रहा है।

वहीं पुलिस ने इनके शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। दरअसल यह पूरा मामला भिवंडी के लाप बुद्रुक गांव का हैं। जहां पर गांव के ही लोगो ने जब सुबह शुक्रवार को एक तानसा पइप के किनारे लटकती हुई लाश को देखा तो वो दंग रह गए और फौरन ही उन्होंने पुलिस को इसकी सूचना दी। जिसके बाद पुलिस ने इस पेड़ से लटकती हुई लाश को नीचे उतारा और इसके बारे में जबजांच पड़ताल की गयी। जिसके दौरान पता चला कि अंकिता नाम की युवती शेडगांव की रहने वाली है और मृतक कुशीवली का। पुलिस ने बताया कि वो दोनो शादी शुदा थे।

गौरतलब है कि सागर वाघे का एक 6 महीने का लड़का है और अंकिता की शादी ठुने गांव में हुई थी। लेकिन शादी के बाद भी वह पिछले 4 सालों से अपने पिता के साथ शेडगांव में रहती थी। दोनो प्रेमी युगल एक जगह काम करते थे जिस कारण दोनो को एक दूसरे से प्रेम हो गया था। सागर पिछले कई दिनो से अपने चाचा पिलंजे के यहां अंकिता के साथ रहता था। और सागर के परिवार वालों ने उसे अंकिता से शादी करे की अनुमति भी दे दी थी।

दरअसल 2 अगस्त को सागर और अंकिता कुशीवली से घर जाने के लिए तो निकले थे, लेकिन वो दोनो घर पहुंचे नही। और 3 अगस्त को ही पुलिस ने उनका पेड़ से लटकता हुआ शव बरामद किया। वहीं आत्महत्या का मामला दर्ज करके पुलिस इस केस की खोजबीन में जुट गई है। अब दोनो ने आतमहत्या की है या उनकी हत्या कर दी गयी है इस बात का खुलासा तो अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आने के बाद ही होगा।

SI News Today

Leave a Reply