Tuesday, March 26, 2024
featured

लखनऊ का प्रसिद्ध चौराहा हजरतगंज बना अटल चौक

SI News Today

Lucknow’s famous Hazratganj intersection will soon be transformed into Atal Chowk

      

लखनऊ का प्रसिद्ध हजरतगंज जल्द ही अपने नए नाम अटल चौक में तब्दील होने जा रहा है । अब ये चौराहा अटल चौक के नाम से जाना जायेगा । बता दे कि 8 सितम्बर को नगर निगम की बैठक में इस प्रस्ताव पर महापौर संयुक्ता भाटिया ने इस चौराहे का नाम बदलकर अटल बिहारी वाजेपयी के नाम पर ‘अटल चौराहा’ करने के प्रस्ताव पर मोहर लगा दी है। इसके बाद ये प्रस्ताव लखनऊ नगर निगम के सदन में पेश किया जायेगा । जहां इसे सर्वसम्मति से पास किया जाएगा ।

दरअसल, लखनऊ नगर निगम शहर के भीतर तमाम चौराहों, सड़कों और दूसरी ऐतिहासिक जगहों के नामकरण या नाम बदलने का फैसला लेता है । बता दे कि 31 अगस्त को नगर निगम कार्यकारिणी की बैठक में अटलजी से जुड़े तमाम प्रस्तावों को मंजूरी दे दी गई थी। वहीं, लखनऊ के एक प्रमुख चौराहे का नाम बदलकर अटलजी के नाम पर किए जाने का भी प्रस्ताव रखा गया।

जिसमे हजरतगंज चौराहे का नाम अटल चौराहा करने का प्रस्ताव सबसे प्रमुख था। लेकिन इस पर अंतिम निर्णय नहीं हो सका था। जिसके बाद आखिरकार शनिवार 8 सितम्बर को लखनऊ का सिटी सेंटर कहे जाने वाले हजरतगंज स्थित चौराहे पर ‘अटल’ मुहर लग ही गई।

इसके अलावा शिक्षा, चिकित्सा, आवास, सुशासन और सुविधाओं से जुड़ी नगर निगम की कई बड़ी परियोजनाएं पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी के नाम पर होंगी। साथ ही, शहर में पूर्व प्रधानमंत्री की याद में अटल स्मृति उपवन भी बनाया जाएगा। जहां उनकी यादों से जुड़ी वस्तुओं को रखने के लिए संग्रहालय भी होगा। और इसके अलावा इस स्मृति उपवन में अटल जी की 51 कविताओं के शिलापट लगेंगे और उनकी प्रतिमाओं के साथ विशेष भाषण भी होंगे।

SI News Today

Leave a Reply