Friday, March 29, 2024
featured

मौनी रॉय के एक्स बॉयफ्रेंड गौरव चोपड़ा ने की गुपचुप शादी, जानिए रिपोर्ट…

SI News Today

बिग बॉस 10 के कंटेस्टेंट रह चुके टीवी स्टार गौरव चोपड़ा ने अपनी गर्लफ्रेंड हितीशा से गुपचुप तरीके से शादी कर ली है। शादी में करीबी दोस्त और रिश्तेदारों को ही बुलाया गया था। गौरव ने अपनी शादी में व्हाइट कलर की शेरवानी और मेहरून शॉल पहना हुई थी। वहीं गौरव की दुल्हन हितीशा ने लाल रंग के लहंगे के साथ भारी सोने के गहने पहने हुए थे। इसके चलते सोशल मीडिया पर गौरव और हितीशा की शादी की तस्वीरें खूब शेयर की जा रही हैं। गौरव अब तक कई टीवी सीरियल्स में नजर आ चुके हैं।

गौरव टीवी सीरीज ‘साड्डा हक’ में प्रोफेसर अभय सिंह रणावत का किरदार निभाते नजर आए थे। इससे पहले गौरव ‘डोली अरमानों की’, गुलमोहर ग्रैंड, रूबी-डूबी हब-डब, लावण्या, पिया का घर, कभी हां कभी ना, कर्मा, लेफ्ट राइट लेफ्ट , घर की लक्ष्मी – बेटियां, नच बलिए 2, पति पत्नी और वो, सावधान इंडिया और बिग बॉस 10 में भी नजर आ चुके हैं।

कुछ वक्त पहले तक गौरव चोपड़ा और टीवी एक्ट्रेस मौनी रॉय के रिलेशनशिप की खबरों ने खूब जोर पकड़ा हुआ था। इस दौरान मौनी रॉय और गौरव ने साथ काम भी किया। दोनों स्टार्स इमेजिन टीवी चैनल के शो ‘पति पत्नी और वो’ में कंटेस्टेंट के तौर पर नजर आए थे। एक दूसरे को लंबे समय से डेट करने के बाद गौरव और मौनी एक दूसरे से आपसी सहमती से अलग हो गए थे। इससे पहले गौरव का नाम ‘पिया का घर’ एक्ट्रेस नारायणी शास्त्री से भी जुड़ा था। दोनों कपल के तौर पर डांस रिएलिटी शो ‘नच बलिए’ में साथ नजर आए थे। रिपोर्ट्स के मुताबिक गौरव और नारायणी के बीच मौनी के आने से दोनों का रिलेशनशिप नहीं चल पाया।

SI News Today

Leave a Reply