Friday, April 19, 2024
featured

‘अक्टूबर’ स्टार वरुण धवन के घर के बाहर बैठी रही पूरी रात, जानिए रिपोर्ट…

SI News Today

बॉलीवुड स्टार्स वरुण धवन अपनी फिल्मों से दर्शकों को खूब लुभाते हैं। देश भर में ‘जुड़वा 2’ स्टार वरुण के लाखों फैन्स हैं। वहीं वरुण की एक फैन ऐसी भी है जो उनसे मिलने के लिए अपने घर से भागीं और जा पहुंचीं वरुण के घर के बाहर। दरअसल, सूरत की 14 साल की एक बच्ची वरुण धवन से मिलने की खातिर अपने घर से भाग गई। वहीं वह शनिवार को सीधे मुंबई वरुण धवन के घर के बाहर पहुंच गई। मुंबई पुलीस के मुताबिक, बच्ची वरुण धवन के घर की बिल्डिंग के बाहर खड़ी थी। वह वरुण से मिलना चाहती थी। उसने वरुण के बारे में सि रक्योरिटी गार्ड से भी पूछा था। सिक्योरिटी गार्ड ने बच्ची से कहा कि वह इस वक्त घर पर नहीं है।

रिपोर्ट के अनुसार, वरुण धवन के एक घर के आगे 14 साल की बच्ची काफी वक्त से खड़ी वरुण का इंतजार करती रही। मुंबई के खार अपार्टमेंट की बिल्डिंग के नीचे पहुंची बच्ची ने वरुण से मिलने के लिए जोर जोर से आवाज लगाना शुरू कर दिया। इसके बाद सोसाइटी के बाकी लोगों ने इस बारे में पुलिस को खबर दी। तब पुलिस वरुण के घर के नीचे आईं। पुलिस बच्ची को जब अपने साथ ले जाने लगी तो उसने कहा कि वह वरुण से मिल कर ही जाएगी। वहीं जब वरुण अपने घर की तरफ वापस आ रहे थे उस वक्त बच्ची की मुलाकात वरुण से हुई।

बता दें, बच्ची के माता पिता ने सूरत के अमरोली पुलिस स्टेशन में बच्ची के खोने की कंप्लेंट दर्ज कराई थी। हालांकि मामला प्रकाश में आने के बाद मुंबई पुलिस ने सूरत पुलिस को इस बारे में जानकारी दी। इसके बाद बच्ची को मुंबई से सूरत अपने माता-पिता के पास पहुंचाया गया।

SI News Today

Leave a Reply