Friday, March 29, 2024
featuredक्राइम न्यूज़देश

पंजाब चुनाव : BJP का दावा, खलिस्तान समर्थित आतंकी ने दी थी AAP को फंडिंग

SI News Today

Punjab elections : BJP claims, Khalistan-backed terrorists had given you funding.

    

बीजेपी ने आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर बड़ा आरोप लगाते हुए कहा है कि खालिस्तान समर्थित आंतकी पंजाब चुनाव में आम आदमी पार्टी को फंडिंग दे रहे थे और उसका प्रचार कर रहे थे। इतना ही नही बीजेपी ने अरविंद केजरीवाल पर देश की सुरक्षा से खिलवाड़ करने का भी आरोप लगाया है।

बीजेपी की तरफ से प्रेस कॉन्फ्रेस करने आए प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा कि एक टीवी चैनल की ओर से किए गए स्टिंग में एक आंतकवादी संगठन के सदस्य ने स्वीकार किया है कि वो पंजाब में आम आदमी पार्टी के लिए चुनाव में प्रचार कर रहे थे और चुनाव में उन्होंने फंडिंग भी की है। साथ ही  उन्होंने यह भी कहा कि अरविन्द केजरीवाल जी अपनी राजनीति को साधने के लिए जिस प्रकार से देश की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ कर रहें है वह अक्षम्य है।

इसी क्रम में आगे बढ़ते हुए संबित पात्रा ने कहा कि खालिस्तान समर्थित आंतकी ने टीवी स्टिंग में स्वीकारा है कि आम आदमी पार्टी के माध्यम से खालिस्तानी ताकतें पंजाब और भारत तक पहुंच सकती हैं। और यही वो वजह है जिसके चलते  हम पंजाब चुनाव में आम आदमी पार्टी को फंडिंग दे रहे थे और उसका प्रचार कर रहे थे।

वहीं इसी दौरान संबित पात्रा ने साल 2019 के आम चुनावों में महागठबंधन को लेकर वार करते हुए कहा कि भारत में महागठबंधन तो बन नहीं पा रहा है, पर कांग्रेस के नेतृत्व में टुकड़े-टुकड़े गैंग का अंतर्राष्ट्रीय गठबंधन बन रहा है।

SI News Today

Leave a Reply