Thursday, March 28, 2024
featuredक्राइम न्यूज़देशबिहार

गुजरात न छोड़ने पर मिली ऐसी धमकी, अगर नही गए तो सिर काटकर ट्रेन से भेजेंगे बिहार

SI News Today

Such threat received from leaving Gujarat, if not gone, will send the head to the train from Bihar.

  

गुजरात के साबरकांठा में 14 वर्षीय बच्ची से रेप के बाद उत्तर भारतीयों पर हमले रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं। इसके डर से अब तक 20 हजार से ज्यादा उत्तर भारतीय गुजरात छोड़कर वापस अपने घर लौट रहे हैं।

दरअसल वडोदरा छोड़कर अपने घर लखनऊ जा रहे सुशील ने बताया कि वो अपने परिवार के साथ वडोदरा में रहता था। उसके दो छोटे बच्चे हैं। अचानक रात में लोगों की भीड़ सड़कों और गलियों में घूमती नजर आई। और बादज में पता चला कि वो यूपी-बिहार के लोगों को ढूंढ रही है। डर के कारण मैंने अपने बच्चों को स्कूल जाने नहीं दिया।

वहीं वडोदरा में एक फैक्ट्री में काम करने वाले मुकेश ने बताया कि हमारे फैक्ट्री लेबर सुपरिटेंडेंट ने कहा कि जितने भी उत्तर भारतीय वर्कर हैं वो काम छोड़कर चले जाएं। वरना उनके साथ कुछ भी गलत हो सकता है। सुपरिटेंडेंट के एलान के बाद सभी साथी इतने डर गए कि सब घर लौट रहे हैं।

अहमदाबाद से बिहार के सीवान जा रहे धनंजय द्वारा पता चला है कि वो अपने साथियों के साथ वापस जा रहे हैं और उन्हें कुछ गुजराती लोगों ने धमकी दी कि वापस बिहार लौट जाओ वरना तुम्हारी गर्दन काटकर ट्रेन से भेज देंगे। दरअसल उनका कहना है कि हमें अपनी जान प्यारी है इसलिए हम वापस लौट रहे हैं।

लोगों का ऐसा मानना है कि अहमदाबाद, वडोदरा, हिम्मतनगर, मेहसाणा, आणंद, साणंद और पांचमहाल से लगभग 50,000 लोग निकल चुके हैं। जिनमें  कुछ लोगों का कहना है कि वह छठ पूजा के लिए वापस घर जा रहे हैं। बता दें कि उत्तर भारतीयों पर बढ़े हमलों पर गुजरात के डीजीपी शिवानंद झा ने बताया है कि अबतक कुल 51 केस दर्ज किए गए हैं और 431 लोगों को गिरफ्तार किया जो चुका है। इतना ही नही मेहसाणा में 15 केस दर्ज हुए हैं जिसके तहत 89 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

SI News Today

Leave a Reply