Friday, January 10, 2025
featured

अनार का फेस पैक मुहांसों को रखता है स्किन से दूर!

SI News Today

सेहत के लिए अनार के सेवन के बारे में आपने खूब सुना होगा। आज हम आपको त्वचा के लिए अनार के इस्तेमाल के बारे में बताने वाले हैं। तैलीय या फिर रूखी, हर तरह की त्वचा के लिए अनार के फेसपैक का इस्तेमाल किया जाता है। एंटी-इन्फ्लेमेट्री और एंटी-माइक्रोबियल गुणों से भरपूर अनार स्किन की रिपेयरिंग करने में काफी मददगार है। यह शरीर में कोलेजन के उत्पादन को रोकने का काम करता है जिससे त्वचा पर मुहांसे नहीं होते। इसके अलावा इसे अलग-अलग चीजों के साथ मिलाकर फेस पैक भी बनाया जा सकता है। ये फैस पैक स्किन की अनेक समस्याओं का निदान तो होते ही हैं साथ ही त्वचा को खूबसूरत बनाने में भी मददगार होते हैं। आइए जानते हैं कि ये फेस पैक बनाने की विधियां क्या हैं।

अनार – नींबू फेस मास्क – अनार और नींबू के फेस मास्क में विटामिन और एंटीऑक्सीडेंट होते हैं। ये चेहरे की रंगत को बढ़ाने का काम करते हैं। इसके अलावा ये त्वचा का रूखापन भी दूर करते हैं। इसके लिए अनार और नींबू के रस का मिश्रण बना लें। इसे 30 मिनट तक चेहरे पर लगाकर छोड़ दें। फिर ठंडे पानी से धो लें।

अनार – ग्रीन-टी फेस मास्क – अनार और ग्रीन-टी फेस मास्क एंटीऑक्सीडेंट एक अच्छा स्त्रोत है जो त्वचा की मृत कोशिकाओं को रिमूव करता है। इसके लिए अनार, दही और ग्रीन-टी का मिश्रण बना लें और उसे 20 से 25 मिनट तक चेहरे पर लगाकर छोड़ दें। 25 मिनट बाद अपने चेहरे को धो लें। इससे आपकी त्वचा चमकदार बनेगी।

अनार – शहद फेस मास्क – अनार और शहद से बने फेस मास्क में एंटीबैक्टीरियल और एंटी-फंगल गुण होते हैं। यह त्वचा को स्वस्थ और चमकदार बनाते हैं। इसके लिए अनार में एक चम्मच शहद मिला लें। इसे 30 मिनट तक चेहरे पर लगाकर छोड़ दें। फिर अच्छी तरह धो लें। इस प्रक्रिया को कम से कम 2 से 3 बार दोहराएं।

अनार – दही फेस मास्क – अनार और दही से बना फेस मास्क आपकी त्वचा को बेजान होने से बचाता है और ताजगी प्रदान करता है। यह त्वचा पर होने वाले कील-मुंहासों को भी दूर करता है। अनार और दही का पेस्ट बनाएं और उसे 20 से 25 मिनट तक चेहरे पर लगाकर छोड़ दें। फिर अच्छी तरह इसे धो लें। यह प्रक्रिया आपकी त्वचा के डेड सेल्स को खत्म करने के लिए बहुत प्रभावी होता है।

SI News Today

Leave a Reply