Friday, March 29, 2024
featured

दिव्यांका त्रिपाठी पर ट्रोलर ने किये भद्दे कमेंट, दिया ये जवाब

SI News Today

‘ये है मोहब्बतें’ की स्टार दिव्यांका त्रिपाठी ने जहां अपनी एक्टिंग से टेलीविजन पर तहलका मचा रखा है, वहीं उन्होंने सोशल मीडिया पर ट्रोल करने वालों की अच्छे से खबर भी ली है। दरअसल, दिव्यांका ने इंस्टाग्राम पर अपने पति विवेक दहिया के साथ एक तस्वीर शेयर की थी। इस तस्वीर पर एक ट्रोलर ने भद्दा कमेंट करते हुए उनकी बॉडी को लेकर अपशब्द लिख डाले।जिसके बाद दिव्यांका ने उस यूजर को अच्छा-खासा जवाब दिया है।

दिव्यांका ने इस ट्रोलर को जवाब देते हुए लिखा, ‘मुझे खुद के महिला होने पर गर्व है और किसी भी महिला को इस पर शर्मिंदा महसूस नहीं करना चाहिए। भगवान ने हमें एक उद्देश्य से ही इस तरह का बनाया है। इसमें कुछ भी ऐसा नहीं है जिस पर हमें शर्म महसूस करनी पड़े। यह अच्छी बात है कि तुमने यह मुद्दा उठाया। इंसान ने गर्मी और सर्दी से बचने के लिए खुद को ढकना शुरू किया था न कि तुम्हारे जैसे गंदी सोच वाले लोगों से बचने के लिए क्योंकि उस वक्त तुम जैसे लोगों का अस्तित्व नहीं था, लेकिन अब ऐसा करना पड़ेगा’।

इतना ही नहीं दिव्यांका ने आगे बोला, अंजता-एलोरा जाओ और भारतीय भगवानों को प्राकृतिक अंदाज में देखो। हर औरत देवी है और देवियों को उनके कपड़ों से नहीं बल्कि कर्मा और ताकत से परिभाषित किया जाता है। इसलिए इज्जत करो! दिव्यांका की बढ़ती लोकप्रियता का ही नतीजा है कि इंस्टाग्राम पर उनके प्रशंसकों की संख्या 70 लाख पर पहुंच गई है।

SI News Today

Leave a Reply