Wednesday, March 27, 2024
featured

इस मेकअप ब्रांड में मिलाया जाता है पशु का मल

SI News Today

ल‍िप्‍स्टिक महिलाओं के मेकअप बॉक्स का एक ​अहम हिस्सा है। महिलाओं के सुंदरता में चार चांद लगाने में ​ल‍िप्‍स्टिक का बे​हद अहम योगदान होता है। लेकिन क्या हो जब आपको पता चले की जिस ल‍िप्‍स्टिक को आप अपने होठों की सुंदरता बढ़ाने के लिए लगा रहीं है उसमें पशु मल मिलाया गया है।

जी हां, दुनिया के एक मश​हूर ल‍िप्‍स्टिक ब्रांड में अमेरिकी पुलिस को मिलावटी मेकअप उत्पाद बनाने की जानकरी मिली है। इस कंपनी के ल‍िप्‍स्टिक को भारत में भी काफी पसंद किया जाता है। सिर्फ भारत में ही इसका बाजार 40,000 करोड़ रुपये से ज्यादा का है। ​हम बात कर रहे हैं मशहूर मॉडल काइली जेनर का ब्रांड काइली कॉस्मेटिक्स ​की।

बता दें कि, काइली कॉस्मेटिक्स महिलाओं के लिए मेकअप उत्पाद बनाने वाली बड़ी कंपनियों में से एक है। काइली के उत्पाद भारत के अलावा विश्व के और भी देशों में पाया जाता है। ​महिलाओं में काइली कॉस्मेटिक्स ब्रांड की काफी लोकप्रियता है लेकिन अब उनके इसी भरोसे को बड़ा झटका लगा है। ​मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक काइली कॉस्मेटिक्स के मेकअप उत्पादों में तथा कुछ अन्य कंपनी के उत्पादों में पशु मल के अंश पाए गए हैं।

अमेरिकी पुलिस ने पाए गए इन मिलावटी सौंदर्य उत्पादों को कब्जे में लेकर सील कर दिया है। मिलावटी सौंदर्य उत्पादों के लैब में परीक्षण के दौरान उनमें बड़ी मात्रा में जीवाणु और पशु मल के अंश पाया गया ​​है। अमेरिकी पुलिस के एक ​अधिकारी ने बताया कि, सेंटी एली में 21 जगहों पर हमने छापेमारी कर के करीब 700,000 डॉलर का मिलावटी मेकअप उत्पादों को अपने ​कब्जे में ले लिया है। एक अन्य ​अधिकारी ने पत्रकारों से बात करके इस छापेमारी की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि, इन मेकअप उत्पादों में गेराज या बाथरूम में पाये जाने वाले जीवाणु मिले हैं। इन​का इस्तेमाल किसी भी स्वस्थ महिला ​को बीमार कर सकता है।

वहीं, मशहूर मॉडल काइली जेनर की बहन ने भी ट्वीट ​कर के छापेमारी की पुष्टी की है। उन्होंने लिखा, अमेरिका के लॉस एंजेलिस पुलिस विभाग द्वारा जब्त काइली लिप किट्स में परीक्षण में मल होने की पुष्टि हुई है। कभी भी मिलावटी उत्पाद मत खरीदें।

SI News Today

Leave a Reply