Thursday, March 28, 2024
featuredटेक्नोलॉजीदुनियादेश

क्यों है 7 सितम्बर की तारीख लोगों के लिए खास

SI News Today

Why is September 7 special for people?

      

सात सितम्बर ये वो महत्वपूर्ण तारीख है जो अपने अंदर अनेक महत्वपूर्ण घटनाओं का इतिहास समेटे हुए। क्या आप जानते है कि आज ही के दिन अनेक महत्वपूर्ण घटनाओ का जन्म हुआ था। जिनकी यादें आज भी लोगो के हृदय में जिन्दा है।जिनके चलते आज कि तारीख लोगों के लिए महत्वपूर्ण बन गई। आइये जानते है इस दिन कौन सी घटनाये घटी थी।

आज ही का वो दिन था 7 September 2011 जिस दिन दिल्ली के उच्च न्यायालय में एक जोरदार धमाके ने लोगो के दिलों को दहला दिया था। इस आतंकी हमले में कितनो ने अपनी जान गवाई तो कितने घायल हुए थे। ये हमला अदालत के गेट no. 5 पर सूटकेश में रखे बम विस्फोट से हुआ था।

1906 में आज ही के दिन बैंक ऑफ इण्डिया की नीव रखी गई थी। जिसका केवल मुंबई में ही कार्यालय था। जिसकी शुरुआत मात्र 50 कर्मचारियों से हुई थी। जिसकी चुकता पूंजी 50 लाख थी। आज इस बैंक की शाखाये देश के हर कोने में फैली हुई है। बैंक ने एक शक्तिशाली संस्थान के रूप में राष्ट्रीय स्तर पर अपनी सुदृढ़ मौजूदगी दर्ज की है।

आपको बता दे कि आज ही के दिन 1921 में मिस अमेरिका प्रतियोगिता की भी शुरुआत हुई थी। जो 50 राज्यों सहित वाशिंगटन डी सी प्युतो रिको और संयुक्त राज्य वर्जिन द्वीप समूह की युवा महिलाओं के मध्य छात्रवृत्ति पुरस्कार के रूप में होती है।

1927 में सात सितंबर को फिलियो टेलर ने पूर्णतः इलेक्ट्रॉनिक टीवी बनाने में सफलता हासिल की थी।

1931 में आज के ही दिन लंदन में गोलमेज सम्मेलन का दूसरा सत्र शुरू हुआ। नमक आंदोलन के बाद अंग्रेजों को यह अहसासहो चूका था कि अब उनका राज उनका राज भारत में अधिक दिनों तक नहीं रहने वाला है और उन्हें भारतीयों को सत्ता में हिस्सा देना पड़ेगा। इस लक्ष्य को ध्यान में रखते हुए ब्रिटिश सरकार ने लंदन में गोल मेज सम्मेलनों का आयोजन शुरू किया। बता दे कि अंग्रेज़ सरकार द्वारा भारत में संवैधानिक सुधारों पर चर्चा के लिए 1930-32 के बीच सम्मेलनों की एक श्रृंखला के तहत तीन गोलमेज सम्मेलन आयोजित किये गए थे।

1986 में बिशप डेसमंड टूटू केपटाउन के पहले अश्वेत आर्कबिशप बने।

2005 में मिस्र में पहली बार राष्ट्रपति चुनाव हुआ।

2008 में भारत-अमेरिका परमाणु करार के तहत एन.एस.जी. के 45 सदस्यों ने भारत को अन्तर्राष्ट्रीय बिरादरी से परमाणु व्यापार की छूट दी।

2009 में भारत के पंकज आडवाणी ने विश्व पेशेवर बिलियडर्स का खिताब जीता।

2011 में दिल्ली उच्च न्यायालय के गेट नंबर 5 के बाहर बम विस्फोट में 17 लोगों की मौत, 76 अन्य घायल।

1812 में आज के दिन नेपोलियन ने रूसी सेना पर विजय पाकर इतिहास रचा था।

1813 में आज के दिन अमेरिका के लिए पहली बार ‘अंकल सैम’ शब्द का प्रयोग किया गया था। इस अंकल सैम शब्द की उत्त्पति दन्त कथा में प्रसिद्ध किस्सा अमेरिका और ब्रिटेन के बीच 1812 में हुए युद्ध के दौरान कहते हैं कि न्यूयॉर्क राज्य में तैनात सैनिकों के पास मांस के पीपे आया करते थे जिन पर अंग्रेज़ी भाषा के दो अक्षर US लिखे रहते थे। जिसे सैनिकों ने मजाक में कहा की ये सैम्युल विलसन ऑफ ट्रॉय के नाम का संक्षिप्त रूप है, जो मांस सप्लाई किया करता था। सैम्यु्ल को संक्षेप में सैम कहा जाता है और यही से अंकल सैम नाम प्रचलित हो गया था।

SI News Today

Leave a Reply