कलर्स पर आने वाला रिएलिटी शो बिग बॉस दर्शकों के बीच काफी मशहूर है। इसके हर सीजन में आने वाले कंटेस्टेंट इसे अपनी लड़ाई और झगड़े की वजह से एक मस्ट वॉच शो बनाते हैं। वीकेंड का वार में दर्शकों को सलमान खान देखने को मिलते हैं जो घरवालों की क्लास लगाते हैं। इस हफ्ते भाईजान ने शिल्पा और विकास से कहा था कि वो शो को अपना बनाने से बचे। ऐसा एक्टर ने इसलिए कहा था क्योंकि दोनों हर वक्त लड़ते रहते हैं जिसकी वजह से सभी का ध्यान उनपर रहता है।
अब शो के निर्माता घर के तापमान को थोड़ा और बढ़ाना चाहते हैं। इसके लिए घर में दो वाइल्ड कार्ड एंट्री कंटेस्टेंट्स को लाने की प्लानिंग की जा रही है। इनके बारे में बिग बॉस 10 की सदस्य रही मोनालिसा अंतरा ने ट्विट किया। उन्होंने लिखा- वाइल्ड कार्ड्स जोया और नतालिया को गुड लक। तुम दोनों बहुत प्यारी और अच्छी हो। इन दोनों को इंस्टा पर फॉलो कीजिए।
जोया अफरोज ने साल 2013 में मिस इंडिया के खिताब को अपने नाम किया था। वहीं नतालिया एक अंतर्राष्ट्रीय मॉडल हैं। अगर यह बात सही साबित होती है तो यह विवाद पैदा करने के लिए निर्माताओं की दूसरी कोशिश होगी। इससे पहले वो शो पर लुसिंडा निकोलस को लेकर आए थे जो दर्शकों को लुभाने में नाकाम रही थीं।
जोया अफरोज और नतालिया काफी खूबसूरत हैं। ऐसे में पूरी उम्मीद है कि बिग बॉस के घर में कुछ लड़के उनके साथ दोस्ती करते हुए नजर आएंगे। यह भी देखना होगा कि दोनों किस तरह से खुद को शो में बनाए रखती हैं औऱ उनकी क्या स्ट्रैटेजी होती है।