Sunday, March 23, 2025
featuredदेश

अर्थव्यवस्था पर मोदी सरकार के बचाव में आए उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू…

SI News Today

नरेंद्र मोदी सरकार पर जब देश की अर्थव्यवस्था को लेकर सवाल उठाए जा रहे हैं, ऐसे में देश के उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने बयान दिया है कि लंबे समय के फायदे के लिए अस्थाई कष्ट सहने ही पड़ेंगे। उपराष्ट्रपति नायडू ने कहा, ‘अस्थाई चीजें कुछ समय के लिए होती हैं। आपको लंबे समय के फायदे के लिए अस्थाई कष्ट सहन करना ही पड़ेगा। मैं इस मामले में नहीं पड़ रहा हूं।

कुछ लोग हैं जो अपनी स्किल्स का इस्तेमाल करके इस पर बहस कर रहे हैं, लेकिन वे भूल रहे हैं कि उन्होंने क्या किया है, क्या करना है और क्या करने की जरूरत है।’ हालांकि, इस दौरान नायडू ने किसी का नाम नहीं लिया। लेकिन इसे भाजपा के वरिष्ठ नेता यशवंत सिन्हा के भाजपा सरकार पर साधे गए निशाने के जवाब के तौर पर देखा जा रहा है।

SI News Today

Leave a Reply