Friday, November 24, 2023
featuredदेश

आर्मी के काफिले पर आतंकी हमला, एक जवान शहीद, चार जख्मी

SI News Today

जम्मू कश्मीर में आर्मी के काफिले पर आतंकी हमला हुआ। यह हमला शनिवार (3 जून) को अनंतनाग में हुआ। हमले की बाकी जानकारी का इंतजार है। इससे पहले पाकिस्तानी सेना ने कृष्णा घाटी में सीजफायर का उल्लंघन किया था। बदले में भारतीय सेना ने भी कार्रवाई की थी।इस हमले में एक सेनाकर्मी की जान चली गई है और चार जवान घायल हो गए।  सेना ने बताया कि घायल जवानों को एक अस्पताल ले जाया गया है और हमला करने वाले आतंकियों को पकड़ने के लिए उनकी खोज की जा रही है। जम्मू श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर लोवर मुंडा श्रीनगर से 100 किलोमीटर दूर है।

SI News Today

Leave a Reply