छठ पर्व 24 अक्टूबर(मंगलवार) से शुरू हो रहा है। छठ पर्व केवल बिहार और यूपी के अलावा देश के कई हिस्सों और विदेशों में भी मनाया जाता है। इस पर्व पर सूर्य देव की पूजा की जाती है। माना जाता है कि सूर्य पूजा करने से आयु, बुद्धि, बल और तेज की प्राप्ति होती है। इसके साथ ही पुत्र प्राप्ति और संतान संबंधी समस्या के लिए सूर्य देव की उपासना की जाती है। इसे दुनिया का सबसे कठिन व्रत कहा जाता है। छठ व्रत रखने वाले लोग दो दिनों तक निर्जल व्रत रखते है। यह पर्व विधि-विधान के साथ संपन्न होता है। इसमें पूजन सामग्री का विशेष महत्व है। आइए आज जानते है कि छठ पूजा की हमें कौन-कौन सी सामग्री एकत्रित करनी चाहिए, पूरी लिस्ट इस प्रकार है-
– बांस रखने के लिए तीन बड़ी टोकरी।
– बांस या पीतल से बने 3 सूप, लोटा, थाली, दूध और जल के लिए ग्लास।
– चावल, लाल सिंदूर, धूप और बड़ा दीपक।
– नए कपड़े, साड़ी-कुर्ता पजामा।
– पानी वाला नारियल, पत्ता लगा हुआ गन्ना।
– सुथनी और शकरकंदी।
– नाशपती और टाब(मीठा नींबू)
– हल्दी और अदरक का पौधा।
– कैराव, कपूर, कुमकुंम, चंदन, मिठाई।
– शहद ,पान और साबुत सुपारी।