Friday, March 28, 2025
featuredदेश

घोड़े-प्लेन उड़ाना आता था इस महारानी को, 26 बाघों का किया था शिकार, जानिए इनके बारे में…

SI News Today

पिंक सिटी जयपुर के बारे में आप सब जानते हैं। लेकिन यहां के असल ‘गुलाब’ से शायद ही वाकिफ होंगे। हम बात कर रहे हैं यहां की राजमाता की। जयपुर की महारानी (पहले) गायत्री देवी की। वह अब भले ही हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन उनका फैशन सेंस और स्टाइल आज भी याद किया जाता है। शिकार और हवाई जहाज उड़ाने के किस्से अक्सर छिड़ जाते हैं। फ्रेंच शिफॉन की साड़ियां हों या मोतियां की माला। चेहरे पर झीनी सी मुस्कान या जुल्फें उठाकर आगे करने की वह अदा…। पढ़िए जयपुर की महारानी गायत्री देवी की शाही जीवनशैली और शौक के बारे में विस्तार से।

गायत्री कूच बिहार की महारानी इंदिरा देवी की बेटी थीं। लंदन में 23 मई 1919 को उनका जन्म हुआ। शादी 21 साल की उम्र में हुई। होने वाले पति सवाई मान सिंह से पोलो ग्राउंड में पहली बार मिली थीं। वह उनकी तीसरी पत्नी थीं। गायत्री बेहद सुंदर थीं। 1943 के आस-पास मशहूर पत्रिका वॉग (Vouge) ने उन्हें 10 सबसे खूबसूरत महिलाओं में शामिल किया था। तब उनकी तस्वीरें ब्रिटिश फोटोग्राफर सेसिल बीटन (Cecil Beaton) ने खींची थीं।

वह काफी खुले विचारों की थीं। शुरुआती दिनों में सिगरेट पीती थीं। खूब शर्ट पैंट पहनती थीं। शादी हुई, तो कई चीजें बदल गईं। वॉर्डरोब में फ्रेंच शिफॉन की साड़ियां आ चुकी थीं। गले में मोतियों की माला चार चांद लगाती थी। एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा था कि स्टाइल शुरू से साथ था। मां रोल मॉडल और आइकन थीं। जवानी में उन्हीं के ड्रेसिंग सेंस को से देखा। शिफॉन की साड़ियां पहनना सबसे पहले उन्होंने ही शुरू किया था। मगर जूतों का खासा शौक था। उन्होंने स्टाइल के बारे में सिखाया।

कपड़े-लत्तों के अलावा उन्हें शिकार का शौक भी था। टाइम मैग्जीन को बताया था कि 26 बाघों का शिकार किया था। जानवरों के लिए उन्हें बाद में उन्हें बुरा महसूस हुआ, तो बंदूक न उठाने का प्रण लिया। चूंकि राजा गाड़ियों-प्लेन के शौकीन थे। यह देख वह भी इन चीजों में हिस्सा लेने लगीं। पहली मर्सिडीज बेंज़ डब्ल्यू126 (500SEL) को उन्हीं के लिए भारत आयात किया गया था। उनके पास रॉल्स रॉयस की कई गाड़ियां और एक हवाई जहाज भी था। जयपुर में वह राजमाता कही जाती थीं। 90 साल की उम्र में 29 जुलाई 2009 को उनका निधन हो गया।

SI News Today

Leave a Reply