Sunday, March 23, 2025
featuredदेश

जब लोग राष्ट्रपति पर निशाना साधते हुए लिखने लगे ऐसा, जानिए…

SI News Today

देश के सर्वोच्च सम्मान भारत रत्न से सम्मानित मशहूर सिंगर लता मंगेशकर गुरुवार को अपना 88वां जन्मदिन मना रही हैं। लता मंगेशकर के गाने लोगों के दिलों पर आज भी जादू कर देते हैं। वह पिछले सात दशकों से हिंदी गीतों की दुनिया में छाई हुई हैं। 28 सितंबर 1929 को जन्मी लता मंगेशकर ने आज तक लगभग 30 हजार गीत गाएं हैं। उन्होंने हिंदी में 1000 और अन्य 36 भाषाओं में गाने गाएं हैं। देश की सान लता मंगेशकर के जन्मदिन पर सोशल मीडिया में उनके लिए बधाई संदेशों की बाढ़ आई हुई है।

सचिन तेंदुलकर से लेकर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तक ने लता जी के जन्मदिन पर उन्हें शुभकामनाएं दीं। इस मौके पर देश के राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने भी ट्वीट कर उन्हें बधाईयां दीं। हालांकि लता मंगेशकर को बधाई देने में राष्ट्रपति ने कुछ ऐसा लिख दिया कि लोग उन्हें ट्रोल करने लगे।

दरअसल हुआ ये कि प्रेसिडंट ऑफ इंडिया के ऑफिश्यल ट्विटर हैंडल से ट्वीट करते हुए लिखा गया- नाइटेंगल ऑफ इंडिया लता मंगेशकर जी को जन्मदिन की बधाईयां, दुआ करते हैं कि उनकी आवाज़ असी तरह देश की आत्मा में घुलती रहे।

राष्ट्रपति के इस ट्वीट पर लोगों उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया। लता मंगेशकर के लिए नाइटेंगल ऑफ इंडिया कहकर संबोधित किये जाने को लेकर लोगों ने राष्ट्रपति की खिंचाई शुरू कर दी। लोगों ने उन्हें गूगल सर्च के स्क्रीनशॉट भेजते हुए लिखा कि नाइटेंगल ऑफ इंडिया सरोजिनी नायडू को कहा जाता है। लोग राष्ट्रपति पर निशाना साधते हुए लिखने लगे कि लगता है आपकी इतिहास की जानकारी थोड़ी कमजोर है।

SI News Today

Leave a Reply