Wednesday, January 15, 2025
featuredदेश

पुलिस का मुखबिर होने के शक में लड़के का किया कत्ल, थाने में फेका सिर

SI News Today

पुडुचेरी में 17 साल के एक लड़के की हत्या कर दी गई। हत्या के बाद उसका सिर काट लिया। इसके बाद एक पुलिस स्टेशन में दो बाइक सवार लड़के का कटा हुआ सिर फेंककर चले गए। इसका वीडियो पुलिस स्टेशन में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। खबरों के मुताबिक ऐसा माना जा रहा है कि लड़के को चेन-स्नैचिंग और बाइक की चोरी में शामिल एक गिरोह ने मारा है। ऐसा संदेह है कि युवक को गिरोह के लोगों ने इसलिए मारा क्योंकि उसने गिरोह के सदस्यों के बारे में पुलिस को बता दिया था। यह घटना 10 मई की रात की है।

पुलिस के मुताबिक पुडुचेरी में एक झील के पास उसकी हत्या की गई। उसकी बॉडी उसी झील के पास मिली है। यह झील उस पुलिस स्टेशन से करीब तीन किलोमीटर की दूरी पर है, जहां लड़के का सिर फेंका गया था। कुड्डालोर पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि लड़के की हत्या पुडुचेरी में हुई है इसलिए पुडुचेरी पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। हम पुलिस का पूरा सहयोग कर रहे हैं। इस मामले में दो लोगों को संदेश के आधार पर हिरासत में लिया गया है। तीसरे की तलाश की जा रही है। पुडुचेरी पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी राजीव रंजन ने बताया कि मामले की जांच चल रही है। इस मामले का मुख्य आरोपी विनोद नाम का शख्स है। गिरोह के सदस्यों को इसका संदेह था कि उनके अपराधों के बारे में उस लड़के ने पुलिस को बता दिया था।

जो वीडियो सामने आया है उसमें दिखाई दे रहा है कि काफी तेज लाइटें जल रही हैं। पहले 3 लोग यहां से पैदल गुजरते हैं। इसके कुछ ही पल बाद दो लोग बाइक पर आते हैं। आकर पुलिस स्टेशन के सामने रुकते हैं। उनमें से पीछे बैठने वाला युवक बाइक से उतरता है। थोड़ा झुकता है और उसका सिर पुलिस स्टेशन के अंदर फेंक देता है।

SI News Today

Leave a Reply