Thursday, April 17, 2025
featuredदेश

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कैब‍िनेट में कर सकते है बड़े फेरबदल…

SI News Today

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कैब‍िनेट में बड़ा फेरबदल कर सकते हैं। इससे पहले गुरुवार रात राजीव प्रताप रूडी के इस्‍तीफे की खबर आई। वह कौशल व‍िकास राज्‍य मंत्री थे। सारण (ब‍िहार) से सांसद रूडी भाजपा के महासच‍िव रह चुके हैं। माना जा रहा है क‍ि उन्‍हें फ‍िर से संगठन में ज‍िम्‍मेदारी दी जाएगी। सूत्र बताते हैैं क‍ि महेंद्र नाथ पांडे, संजीव बालयान, कलराज म‍िश्रा, फुगन स‍िंह कुलस्‍ते का इस्‍तीफा भी ल‍िया जा सकता है।

इन मंत्र‍ियों की भाजपा अध्‍यक्ष अम‍ित शाह से मुलाकात हुुुुई है। उमा भारती और न‍िर्मला सीतारमण की भी कैब‍िनेट से छुट्टी तय मानी जा रही है। माना जा रहा है शन‍िवार शाम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी कैब‍िनेट में कई नए मंत्री शाम‍िल करेंगे। इनमें महाराष्‍ट्र, हि‍माचल प्रदेश और राजस्‍थान के सांसद हो सकते हैं। कई राज्‍य मंत्रियों की प्रोन्‍नत‍ि और कई के व‍िभाग बदले जाने के भी आसार हैं।

भाजपा अध्‍यक्ष अम‍ित शाह ने गुरुवार को प्रधानमंत्री के साथ बैठक की और एआईएडीएमके नेता एम. थंब‍िदुरइ से भी म‍िले। माना जा रहा है क‍ि एआईएडीएमके एनडीए में शाम‍िल होगी। उसके नेताओं को भी मंत्री बनाया जा सकता है। जदयू से भी एक-दो नेता मंत्र‍िमंडल में आ सकते हैं। बताया जा रहा है मंत्रि‍मंडल में फेरबदल के बाद भाजपा में भी बदलाव होंगे। मंत्र‍िमंडल से बाहर होने वाले कई नेताओं को भाजपा में पद द‍िए जाने की चर्चा है।

SI News Today

Leave a Reply