हफ्ते के सातों दिनों का कोई ना कोई अर्थ अवश्य होता है। हर दिन किसी ना किसी देवता को समर्पित होता है। इस तरह से हर दिन शुभ हो जाता है। इसी तरह शुक्रवार का दिन महालक्ष्मी का दिन होता है। महालक्ष्मी की जिस पर कृपा हो उसे धन के साथ सुख-समृधि की भी किसी तरह की कमी नहीं होती है। धार्मिक शास्त्रों के अनुसार कुछ उपाय करने से आपके जीवन में समस्याएं नहीं आती हैं। शुक्रवार के दिन अगर मां महालक्ष्मी की अराधना की जाए तो उन्हें बहुत जल्दी प्रसन्न किया जा सकता है। मां लक्ष्मी धन की देवी हैं और इस शुक्रवार को पितृ पक्ष की अष्टमी के बाद का शुक्रवार है इस दिन महालक्ष्मी के गज रूप की पूजा करने से माता लक्ष्मी बहुत प्रसन्न होती हैं और अपने भक्तों को विशेष आशीर्वाद देती हैं। अगर माता लक्ष्मी को प्रसन्न करके आप भी अपने घर में सुख-समृधि चाहते हैं तो आज हम आपके लिए कुछ खास उपाय लेकर आए हैं जिन्हें करने से मां लक्ष्मी को प्रसन्न किया जा सकता है।
– शुक्रवार के दिन एक पीला कपड़ा लेकर उसमें पांच पीले रंग की कोड़ियां, थोड़ा सा केसर और सिक्के डालें। इन सब को कपड़े में बांधकर अपनी तिजोरी में साल लें। इससे कुछ ही दिनों में आप पर आई धन की समस्याएं खत्म हो जाएंगी।
– मां लक्ष्मी को सफेद वस्तुएं बहुत प्रिय हैं और दूध से बनी चीजों का भोग लगाने से वह बहुत जल्दी प्रसन्न होती हैं। आज के दिन दही खाकर निकलना चाहिए।
– माता लक्ष्मी को कमल बहुत पसंद है। उससे माता लक्ष्मी की पूजा करनी चाहिए। अगर कमल उपलब्ध ना हो तो उसके गट्टे भी मां लक्ष्मी को चढ़ा सकते हैं।
– इस दिन माता लक्ष्मी की मूर्ति को दूध चढाएं। इससे सभी तरह की परेशानियों का अंत होना शुरू हो जाता है और घर में समृधि आती है।
– ध्यान रहे शाम के समय झाड़ू न लगाए इससे माता लक्ष्मी रुष्ट हो जाती हैं। शाम को झाड़ू लगाने से घर की समृधि बाहर चली जाती है।
– शुक्रवार के दिन गरीबों को सफेद रंग की वस्तु अथवा कोई खाद्य पदार्थ दान करें। इससे धन की समस्याएं दूर हो जाएंगी।
– माता लक्ष्मी को इस दिन खीर बनाकर अर्पण करें और इसमें चीनी की बजाए मिश्री डालें और पूरे परिवार को खिलाएं।