Wednesday, May 31, 2023
featuredदेश

स्मृति ईरानी की कार का पीछा कर रहे चाराें लड़कों को मिली जमानत

SI News Today

दिल्ली के चाणक्यपुरी इलाके में केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने चार लड़कों के खिलाफ शनिवार को एफआईआर दर्ज करवाई थी।  चारों लड़कों पर आरोप था कि वह अपनी कार से स्मृति ईरानी की सरकारी गाड़ी का पीछा कर रहे थे।

चारों लड़के दिल्ली यूनिवर्सिटी के छात्र हैं। घटना के वक्त सभी आरोपी नशे में थे। पुलिस ने केंद्रीय मंत्री की कार का पीछा करने वाले चारों लड़कों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली थी।

आईपीसी की धारा 354 डी यानी किसी महिला का पीछा करने और धारा 509 यानी किसी महिला का अपमान करने के तहत मामला दर्ज किया गया था।

हालांकि पुलिस ने जिन 4 युवकों को गिरफ्तार किया था, उन्हें जमानत मिल गई है।

घटना शनिवार शाम लगभग 5 बजे की है। केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी एयरपोर्ट से अपने आवास की ओर जा रही थी।

इसी दौरान उन्हेे पता चला की एक कार काफी वक्त से उनका पीछा कर रही है। केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने अपनी गाड़ी का पीछा होते देख फैसला लिया और खुद उन लड़कों की कार का पीछा करना शुरू कर दिया।

उन लड़कों को पकड़ने के बाद केंद्रीय मंत्री ने 100 नंबर पर कॉल की और पुलिस को मौके पर बुलाया। केंद्रीय मंत्री द्वारा शिकायत मिलने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। जिसके बाद केंद्रीय मंत्री ने खुद थाने में आकर भी इसकी शिकायत दी थी।

SI News Today

Leave a Reply