Thursday, March 28, 2024
featuredदेश

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कांग्रेस से पूछा- बताओ कहां जाए हिंदू

SI News Today

केरल में गोवंश काटने के आरोप में कांग्रेस को आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा है। यूथ कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ताओं पर गोवंश काटने का आरोप लगा है। इसे लेकर सोशल मीडिया पर कांग्रेस पार्टी पर हमले जारी हैं। अब मोदी सरकार में मंत्री और बिहार के नवादा लोकसभा सीट से सांसद गिरिराज सिंह ने भी कांग्रेस पर निशाना साधा। गिरिराज ने कांग्रेस के नेताओं की अलगाववादियों से मुलाकात और केरल की घटना को लेकर पार्टी की निंदा की है। गिरिराज ने अपने ट्वीट में कांग्रेस को आड़े हाथ लेते हुए लिखा- “कश्मीर में आतंकी से मिलना, केरल में गौमाता को काटना। कांग्रेस देश की आजादी एवं संस्कृति के लिए खतरा है। कांग्रेस बताए की हिंदू अब कहां जाए?

मोदी सरकार द्वारा वध के लिए पशुओं की खरीद-फरोख्त पर पशु मेलों पर रोक लगाई गई थी। आरोप है कि सरकार के इस फैसले के विरोध में केरल के यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने गोवंश काटा था। इस मामले में पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। वहीं, सोमवार को बीजेपी प्रवक्ता तेजिंदर पाल सिंह बग्गा ने एक और वीडियो शेयर करते हुए यूथ कांग्रेस के सेक्रेटरी पर आरोप गाय काटकर गौमांस वितरित करने का आरोप लगाया है। उन्होंने यूथ कांग्रेस के इस नेता की कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी के साथ फोटो भी ट्विटर पर शेयर किया था।

SI News Today

Leave a Reply