Friday, March 29, 2024
featuredदेश

गर्मी इतनी कि शख्स ने बिना आग और चूल्हे के सड़क पर ही बना लिया ऑमलेट

SI News Today

भीषण गर्मी और लू ने लोगों का जीना मुहाल कर रखा है। देश के कई हिस्सों में तो ऐसी गर्मी पड़ रही है कि लोग किसी तरह जीने को मजबूर हैं। ओडिशा में भी गर्मी अपना विकराल रूप दिखा रही है। ओडिशा में गर्मी इतनी ज्यादा पड़ रही है कि पारा 45 डिग्री के पार पहुंच चुका है। एएनआई ने एक वीडियो शेयर किया है। ये वीडियो ओडिशा के तीतलगढ़ का है।  इसे देख कोई भी वहां पड़ रही जानलेवा गर्मी का अंदाजा लगा सकता है। इस वीडियो में एक शख्स सड़क पर ऑमलेट बनाकर दिखा रहा है कि आखिर उनके इलाके में किस कदर आग बरस रही है।

वीडियो में नजर आ रहा है कि एक शख्स सर पर कपड़ा बांधे हुए चिलचिलाती धूप में एक सड़क के किनारे पहुंचता है। इस शख्स के हांथ में ऑमलेट बनाने के लिए एक फ्राइपैन और अंडे हैं। वह शख्स अंडे को फोड़कर फ्राइपैन में डालता है और उसे सड़क पर रख देता है। चंद मिनटों में ही ऑमलेट पक जाता है। बता दें कि भीषण गर्मी से पिछले कुछ दिनों में कई इलाकों को थोड़ी राहत मिली है, लेकिन ओडिशा में भीषण गर्मी का दौर जारी है। भुवनेश्वर के मौसम विभाग ने बताया कि ओडिशा में चार ऐसी जगहें जहां पारा 44 डिग्री के पार कर गया है। वहीं प्रदेश के 9 स्थानों पर पारा 90 डिग्री के पार है। जानकारी के मुताबिक प्रदेश में करीब 6 लोगों की जान सनस्ट्रोक की वजह से हुई है।

आपको बता दें कि इससे पहले भी साल 2016 में तमिलनाडु से एक ऐसा ही वीडियो आया था जिसमें एक महिला सड़क पर ऑमलेट बनाती नजर आई थी। राज्य सरकार ने गर्म हवाओं के प्रभाव को कम करने के लिए एहतियाती उपाय करने के संबंध में सभी जिलों में अलर्ट जारी किए हैं।

SI News Today

Leave a Reply