Friday, April 19, 2024
featuredदेश

धनतेरस पर लालू ने दी सबको दौलतमंद होने की शुभकामना…

SI News Today

आज (17 अक्टूबर) को पूरे देश में धनतेरस पूरी धूमधाम से मनाया जा रहा है। कार्तिक माह की त्रयोदशी के दिन धनतेरस मनाया जाता है। दिवाली भारत का प्रमुख त्योहार है ये त्योहार पांच दिन का होता है। दिवाली का सबसे पहला दिन होता है धनतेरस का, इस दिन मां लक्ष्मी की पूजा की जाती है। धनतेरस के दिन पूजा का विशेष महत्व होता है। इस दिन धन और आरोग्य के लिए मां लक्ष्मी के साथ भगवान धन्वंतरि और कुबेर की पूजा की जाती है। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार भगवान धनवंतरी के प्रकट होने के उपलक्ष्य में ही धनतेरस का त्योहार मनाया जाता है। धनतेरस के दिन सोना, चांदी, बर्तन और गाड़ी सहित घर का सामान खरीदने की मान्यता है। धनतेरस के इस शुभ मौके पर नेताओं, अभिनेताओं और अन्य सेलेब्स ने देश को बधाई दी हैं।

बॉलीवुड अभिनेता अमिताभ बच्चन ने धनतेरस की तरह बुद्धि दिवस मनाने की सलाह देते हुए लोगों को शुभकामनाएं दी हैं। अमिताब बच्चन ने अपनी एक तस्वीर ट्वीट करते हुए लिखा है, ‘धनतेरस की तरह एक बुद्धि दिवस भी होना चाहिए। उस दिन कितना अच्छा लगेगा, जब हम एक दूसरे को अच्छी सदबुद्धि होने की शुभकामनाएं दें। Happy Dhanteras .. !! धनतेरस की अनेक अनेक शुभकामनाएँ !!’ आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद यादव ने धनतेरस की बधाई देते हुए लिखा है, ‘आप सबको धनतेरस की हार्दिक शुभकामनाएं।आप खूब दौलतमंद हों, सेहतमंद हों। आपकी संपन्नता और सामर्थ्य दूसरों की खुशियों का सबब बने!’ वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट किया है। ‘धनतेरस की हार्दिक शुभकामनाएं।

इनके अलावा बॉलीवुड अभिनेता अनिल कपूर ने भी ट्वीट करके धनतेरस की बधाई दी है। उन्होंने ट्वीट किया है, ‘मां लक्ष्मी आपके घर और व्यापार में सुख-समृद्धि दे। शुभ धनतेरस’। इनके अलावा कांग्रेस नेता अशोक गहलोत ने लिखा है, ‘धनतेरस के मौके पर बधाई। इस शुभ मौके पर हर किसी की जिंदगी में सुख-समृद्धि आए।’ वहीं केंद्रीय मंत्री महेश शर्मा ने लिखा है, ‘यह धनतेरस आप सबकी ज़िंदगी मे सुख, समृद्धि और सफलता लाये, और हमारे देश को विकास की ओर अग्रसर करे | Happy #Dhanteras to everyone.’

SI News Today

Leave a Reply