Friday, March 29, 2024
featuredदेशराज्य

पूर्व कांग्रेसी विधायक विश्वजीत राणे कल भाजपा में होंगे शामिल

SI News Today

पिछले महीने मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर के विश्वास मत के दौरान पार्टी व्हिप का उल्लंघन करने वाले गोवा कांग्रेस के पूर्व विधायक विश्वजीत राणे कल भाजपा में शामिल होंगे। पार्टी के एक नेता ने आज यह जानकारी दी।

वालपोई विधानसभा क्षेत्र से निर्वाचित राणे ने पर्रिकर के विश्वास मत के दौरान सदन में अनुपस्थित रहने के बाद कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया था और विधानसभा की सदस्यता भी छोड़ दी थी।

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष विनय तेंदुलकर ने पीटीआई- को बताया, विश्वजीत राणे कल भाजपा में शामिल हो रहे हैं। उन्होंने पार्टी में शामिल होने के लिये कोई शर्त नहीं रखी है।

राणे कांग्रेस के वयोवृद्ध नेता और पूर्व मुख्यमंत्री प्रतापसिंह राणे के बेटे हैं। प्रतापसिंह राणे भी हाल में हुये राज्य विधानसभा के चुनाव में उत्तरी गोवा की पोरियम सीट से निर्वाचित हुये थे।

SI News Today

Leave a Reply