Thursday, March 28, 2024
featuredदेश

बीजेपी सरकार के मंत्री अनिल विज ने राहुल गांधी पर किया तंज

SI News Today

अपने विवादित बयानों को लेकर सुर्खियां बटोरने वाले हरियाणा सरकार के मंत्री अनिल विज अपने नए बयान को लेकर एक बार फिर चर्चा में है। हरियाणा की बीजेपी सरकार में मंत्री अनिल विज ने कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी पर निशाना साधा। विज ने कहा, “राहुल गांधी का दिमाग नानी के घर जाकर भी ठीक नहीं हुआ।” हरियाणा के खेल मंत्री अनिल विज यहीं नहीं रुके। न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक उन्होंने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि हिंदुस्तान उम्मीद कर रहा था कि राहुल गांधी नानी के घर जाएंगे बुद्धि ले कर आएंगे, लेकिन लगता है कि वहां से खाली हाथ आ गए। रिपोर्ट्स के मुताबिक विज ने राहुल गांधी को राजनीति से सन्यास लेने की भी सलाह दी है।

टीवी रिपोर्ट्स के मुताबिक अनिल विज ने कश्मीर की हालत के लिए भी राहुल गांधी और उनकी मां कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी पर निशाना साधते हुए मोदी सरकार का बचाव किया है। उन्हंने कहा कि कश्मीर की हालत के लिए सोनिया और राहुल को देश से माफी मांगनी चाहिए। विज ने कहा कि मोदी सरकार घाटी से आंतकियों का सफाया करने में जुटी है। पिछले महीनों में न जाने कितने आतंकियों का सफाया किया गया है। उन्होंने कांग्रेस पर घाटी में आतंकवाद को पालने और संरक्षण देने का आरोप लगाया है। राहुल गांधी पिछले महीने नानी से मिलने के लिए विदेश गए थे। अपने विदेश जाने की जानकारी राहुल गांधी ने खुद ट्वीट के जरिए दी थी। उन्होंने ट्वीट किया था, “”मैं अपनी नानी और परिवार से मिलने के विदेश जा रहा हूं। राहुल गांधी छुट्टी से वापस आ गए हैं।

बता दें कि विज पहले भी कई बार विवादित बयान दे चुके हैं। इससे पहले अनिल विज ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर निशाना साधते हुए विवादित बयान दिया था। ममता पर हमला करते हुए उन्होंने कहा था कि ममता बनर्जी को समुद्र में कूद जाना चाहिए। अनिल विज ने कहा, “अगर उन्हें इस धरती पर पैदा होने पर शर्म आती है तो समुद्र में क्यों नहीं कूद जाती। यह कोलकाता के करीब भी है, उन्हें उसमें कूद जाना चाहिए।” दरअसल, ममता बनर्जी ने विवादास्पद बयान देते हुए कहा था कि उन्हें शर्म आती है कि वह इस धरती पर पैदा हुई हैं। जिसके बाद विज ने उन पर हमला बोला था।

SI News Today

Leave a Reply