Thursday, March 28, 2024
featuredदेश

बुरका पहनकर बाहर निकली थी लड़की, 20-25 लड़कों ने घेरकर किया ऐसा सुलूक

SI News Today

कई बार लड़कियों के साथ छेड़छाड़ की वारदात होने की वजह के पीछे उनके छोटे कपड़ों को जिम्मेदार ठहरा दिया जाता है। मगर इस बात की गारंटी कोई नहीं दे सकता कि बड़े कपड़े या फिर बुरका पहनकर भी अगर कोई लड़की बाहर जाए तो उसके साथ बदसुलूकी नहीं होगी। यह बात इस वीडियो ने साबित कर दी है। UnclePost नाम के एक फेसबुक अकाउंट ने इस वीडियो को अपलोड किया है। इसमें देखा जा सकता है कैसे एक लड़की जो हिजाब पहने हुए थी, उसे कुछ लड़कों ने घेर कर बदसुलूकी की। बुरका पहने हुए अकेली लड़की जब अपने किसी काम से बाहर जा रही थी तो उसे लगभग 20-25 लड़कों ने घेर लिया।

लड़कों ने लड़की के साथ काफी बदसुलूकी की। कुछ ने उसके ऊपर पानी फेंका तो किसी ने उस पर पाउडर जैसा पदार्थ डाल दिया। वहीं कुछ लड़के उसके चेहरे पर रंग लगाने की कोशिश भी करने लगे। सिर्फ इतना ही नहीं कुछ लोगों ने तो लड़की का हिजाब खीचने की भी कोशिश की। वीडियो में देखा जा सकता है जब दो बार लड़की का हिजाब खीचने की कोशिश की गई। यह वीडियो किस जगह का है इसकी जानकारी नहीं मिल पाई है। हालांकि जिस एफबी अकाउंट से वीडियो अपलोड हुआ है, उसका दावा है कि वीडियो में दिखाई गई घटना फिलिपीन्स की है।

SI News Today

Leave a Reply