Friday, March 29, 2024
featuredदेश

मुंबई में हुई दुनिया की सबसे ज्यादा वजनी महिला की सर्जरी

SI News Today

दुनिया की सबसे ज्यादा वजनी 500 किलोग्राम की महिला इमान अहमद की यहां एक अस्पताल में सर्जरी की गयी। उसे गत महीने इलाज के लिए मिस्र से यहां लाया गया था। सैफी अस्पताल ने गुरुवार को एक बयान में कहा कि चिकित्सकों के एक दल ने सात मार्च को वजन कम करने के लिए इमान का लैप्रोस्कोपिक स्लीव गैस्ट्रिकटोमी किया।

36 वर्षीय इमान को अभी तरल भोजन दिया जा रहा है। अस्पताल ने कहा कि उनका इलाज कर रही मेडिकल टीम उनसे जुड़ी हर बीमारी का इलाज करने और जल्द से जल्द उनके मिस्र वापस जाने तक उन्हें फिट करने की कोशिश करेगी।

इमान को विशेष चार्टर्ड विमान से मुंबई लाया गया था। यहां आने से पहले वह गत 25 वर्षों से अपने घर से बाहर नहीं निकली थी। उनकी इस यात्रा के लिए विशेष रूप से एक बेड बनवाया गया था। अभी इमान की शहर के बेरिएट्रिक सर्जन मुफ्फजल लकड़ावाला और उनकी टीम के नेतृत्व में देखरेख की जा रही है।

SI News Today

Leave a Reply