Friday, April 19, 2024
featuredदेश

समुद्री डाकुओं ने हाईजैक किया मुंबई का जहाज

SI News Today

सोमाली के खतरनाक समुद्री डाकुओं ने भारत के एक कमर्शियल जहाज का अपहरण कर लिया है, जिसमें 11 लोग सवार थे। इस जहाज का नाम अल कौशर है और यह यमन से दुबई जा रहा था। एक घटना 1 अप्रैल को हुई। जिन लोगों को पकड़ा गया है वे मुंबई के बताए जा रहे हैं। जहाज के ड्राइवर की जहाज के मालिक और दुबई के प्रशासन से बात हो गई है। दुबई की संबंधित एथॉरिटी जहाज को लुटेरों से बचाने की कोशिश में लग गई है। इससे पहले भी एक ऐसा मामले सामने आया था। तब कुछ बंदूकधारी लोगों ने तेल का टैंकर अपने कब्जे में ले लिया था। उसे छोड़ने के लिए पैसे मांगे गए थे। 2012 के बाद ऐसा मामला पहली बार सामने आया है।

SI News Today

Leave a Reply