Sunday, April 27, 2025
featuredदेश

12 साल बाद आई ऐसी छठ, जानिए ऐसा क्यों :छठ पूजा

SI News Today

छठ पर्व की शुरुआत हो चुकी है। इस साल का छठ पर्व बहुत खास है। क्योंकि इस साल छठ पूजा पर जीवात्मा संयोग बन रहा है। यह शुभ योग 12 साल में एक बार आता है। इस संयोग के कारण बृहस्पति आपके बिगड़े काम सफल करेंगे। भाग्य के दरवाजे खुलेंगे और ऊर्जा का संचार होगा। कार्तिक माह सूर्य देवता के लिए खास माह माना जाता है। इस महीने में सूर्य देव की आराधना करने से सूर्य दोष खत्म हो जाते हैं और सूर्य देव जल्दी प्रसन्न होते हैं। इस माह में सूर्य देव को जल अर्पित करने से भाग्य के सभी दरवाजे खुल जाते हैं और रुके हुए सारे काम सफल हो जाते हैं। कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की षष्टी तिथि को सूर्य षष्टी कहा गया है। यही छठ पूजा है जो पूरे भारतवर्ष में महापर्व के रूप में मनाई जाती है। छठ महापर्व 26 अक्टूबर गुरूवार को है।

जीवात्मा संयोग – बृहस्पति ग्रह के मिलन से सूर्य ने अपने नीचे राशि वाले तत्वों को हटा दिया है। इस मिलन से छठ पूजा के दिन सूर्य की विशेष कृपा रहेगी। इस शुभ मिलन को ही जीवात्मा संयोग कहा जाता है। यह शुभ संयोग अब सन् 2029 को होगा।

छठ पूजा अर्घ्य समय:
नहाय-खाय -24 अक्टूबर (मंगलवार)
खरना -25 अक्टूबर (बुधवार)

संध्या अर्ध्य, अस्ताचलगामी (डूबते) सूर्य को अर्घ्य 26 अक्टूबर (गुरूवार)
सूर्योदय का समय : 06:33,
सूर्यास्त का समय : 05:38,

उषा अर्ध्य परना, उदीयमान (उगते) सूर्य को अर्घ्य 27अक्टूबर (शुक्रवार)
सूर्योदय का समय : 06:33
सूर्यास्त का समय : 05:37

SI News Today

Leave a Reply