Thursday, April 25, 2024
featuredदिल्लीदेश

लोकसभा चुनाव 2019 में 100 उम्मीदवार उतारेगी AAP, 25 सीटों पर है फोकस

SI News Today

AAP is going to cast 100 candidates in the Lok Sabha elections in 2019, focus is on 25 seats.

   

आम आदमी पार्टी लोकसभा चुनाव में भले ही 100 सीटों पर लड़ने का दावा क्यों न कर रही हो। पर पार्टी का फोकस 25 सीटों पर रहेगा। आप इन्हें जीतने के लिए एड़ी-चोटी का जोर लगाएगी। दरअसल पार्टी की योजना है कि इनमें से ज्यादा से ज्यादा सीटें आप के खाते में लाई जाए। क्योंकि इससे अगर गठबंधन की सरकार बनती है तो उसमें अपनी भागीदारी भी सुनिश्चित की जा सकेगी।

वहीं आम आदमी पार्टी का कहना है कि दिल्ली के लिए माहौल आप के हक में है। पर बता दे कि लोकसभा चुनाव की उम्मीदवारी का दावा ज्यादा रंग नहीं दिखा रहा है। फिलहाल मतदाताओं के एक भाग में ये धारणा बन रही है कि आप केंद्र में सरकार बनाने के लिए समर्थ नहीं है। इसलिए  उसे वोट देना फायदेमंद नहीं होगा। पार्टी इसी धारणा को अपनी चुनौती भी मान रही है।

बता दे कि पार्टी के लोग इसका हल निकालने की माथा पच्ची कर रहे हैं। बहरहाल आप की योजना ये है कि जिन 100 लोकसभा सीटों पर आप को चुनाव लड़ना है, उन पर पार्टी की मजबूती पता करने के लिए एक बड़ा सर्वे कराया जाए। और उश समय बूथ लेवल तक संगठन की मजबूती, नेतृत्व, पार्टी मेंबर व कार्यकर्ताओं का विस्तार और जमीनी मसलों को भी देखा जाए। इतना ही नही इसी के आधार पर सबसे मजबूत 25 सीटों का चयन किया जाएगा। वहीं पार्टी के रणनीतिकार इसे अभी के लिए सबसे बढ़िया व व्यावहारिक विकल्प मान रहे हैं।

जहां पर ये माना जा रहा है कि लोकसभा चुनाव के पश्चात यदि गठबंधन की सरकार बनेगी तो आप दिल्ली सरकार के हक में सौदेबाजी भी कर सकती है। दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा दिलाने के संबंध में ऐसा हो सकता है। सबस बेहतरीन बात तो यह है कि केंद्र में नई सरकार आने के पश्चात मौजूदा दिल्ली सरकार को उसके साथ करीब एक साल तक काम करना होगा। अब यदि ऐसे में आप गठबंधन की साझेदारी बनती है तो उसका असर दिल्ली सरकार के कामकाज पर भी सकारात्मक पड़ेगा।

एक ओर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल अपनी सभाओं में बोल रहे हैं कि यदि आप के दिल्ली से सात सांसद होते तो दिल्ली में सीलिंग नहीं होती। इस मामले में उनके सांसद संसद को ठप कर देते। इतना ही नही इसके वो चुनाव में सातों सीट आप को देने के लिए मतदाताओं से गुजारिश कर रहे हैं। इस बात से ऐसा माना जा रहा है कि केजरीवाल लोगों की धारणा को तोड़ने का प्रयास कर रहे हैं। जिसमें केंद्र के लिए वोट किसी दूसरे दल को व दिल्ली के लिए आप को देने की बात होती है।

हांलांकि आप रणनीतिकार द्वारा पता चला है कि पार्टी दिल्ली की सात सीटों के अलावा पंजाब व हरियाणा की लोक सभा सीटों पर अपने लिए जगह खोज रही है। बता दे कि बीते चुनाव में पंजाब की 13 सीटों में 4 सीटों पर आप ने जीत भी हासिल कर ली थी। फिलहाल प्रदेश में आप अभी मुख्य विपक्षी दल की भूमिका में है।

बताते चलें कि बीते दिनों पंजाब में पार्टी के अंदर चल रहे विवाद को दूर करने की पहल भी केजरीवाल ने की है। ऎइतना ही नही पार्टी सभी नाराज नेताओं को सुलह व समझौता कराने में जुटी हुई है। वहीं दूसरी ओर हरियाणा की 10 सीटों के लिये केजरीवाल लगातार दौरा कर रहे हैं। साथ ही आप की नजर उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़ की कुछ सीटें पर भी है।

SI News Today

Leave a Reply