Wednesday, March 27, 2024
featuredक्राइम न्यूज़गुजरातदेश

नीरव मोदी व माल्या के बाद ये कारोबारी भी देश से भागा, 5 हजार करोड़ के साथ

SI News Today

After Neerav Modi and Mallya, these businessmen also ran away from the country, with 5,000 crore

     

नीरव मोदी, मेहुल चौकसी और विजय माल्या के बाद अब एक और गुजरात के कारोबारी नितिन संदेसरा के देश छोड़कर नाइजीरिया भागने की खबर है।

जानकारी के मुताबिक पता चला है कि स्टर्लिंग बायोटेक के मालिक नितिन संदेसरा पर 5 हजार करोड़ रुपये के बैंक घोटाले का आरोप लगा है। कुछ समय पहले ही यह खबर आई थी कि कारोबारी नितिन दुबई में हैं। पर ईडी व सीबीआई से शीर्षों द्वारा पता चला है कि वह नाइजीरिया भाग गए हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स द्वारा पता चला है कि  ईडी व सीबीआई के सूत्रों ने बताया कि नितिन, उसके भाई चेतन संदेसरा, भाभी दीप्ति बेन संदेसरा व परिवार के अन्य सदस्य के नाइजीरिया में होने की बात पता चली है। हां वो बात और है कि अब तक इसकी आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं हुई है।

बता दे कि कुछ समय पहले ही यह खबर आई थी कि नितिन को दुबई में यूएई अथॉरिटी ने हिरासत में ले लिया था। पर बाद में यह खबर गलत निकली। फिर यह सामने आया कि नितिन संदेसरा व उसका परिवार काफी समय पहले ही नाइजीरिया भाग गया है। जानकारी के लिए बता दे कि भारत का नाइजीरिया के साथ कोई प्रत्यर्पण समझौता नहीं है और उन्हें अफ्रीकी देश से वापस लाना अब कठिन होगा।

वहीं  जांच एजेंसियों ने यूएआई अथॉरिटी को संदेसरा की गिरफ्तारी का आवेदन देने का फैसला किया है। बताते चले कि इसके अलावा संदेसरा परिवार के खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस भी जारी हो सकता है। गौरतलब है कि नितिन संदेसरा ने कभी दवा बेचने के काम से कारोबार की शुरुआत की थी। जिसके बाद में तेल, रियल एस्टेट, समेत कई कारोबार उन्होंने शुरु किए। बताया जाता है कि संदेसरा का कारोबार भारत के अलावा नाइजीरिया, संयुक्त अरब अमीरात, ब्रिटिश वर्जिन आइलैंड, अमेरिका, सेशल्स और मॉरीशस में भी फैला हुआ है।

इतना ही नही नाइजीरिया में तो उनके तेल के कुएं भी होने की बात कही जाती है। कुछ समय पहले ईडी ने स्टर्लिंग बायोटेक के दिल्ली, मुंबई, वडोदरा, अहमदाबाद और सूरत समेत देश के विभिन्न शहरों के 50 ठिकानों पर छापेमारी की थी।

SI News Today

Leave a Reply