Friday, March 29, 2024
featuredउत्तर प्रदेशगोण्डादेश

मझधार में नैया, खो गए खेवनहार

SI News Today

Boat in the middle, Lost all Helmsman.

           

गोण्डा जिले के सबसे बड़ी ग्रामसभा सोनौली मोहम्मदपुर के 110 मजरे पानी मे पूरी तरह से जलमग्न हैं, जिससे हजारों की आबादी बुरी तरह से प्रभावित है। आपको बता दें सोनौली मोहम्मदपुर में घटहन पुरवा के बगल स्थित भिखारीपुर सकरौर बांध दो दिन पूर्व ही टूट गया था जिस कारण बड़ी आबादी और हज़ारों मवेशियों सहित कई सौ एकड़ खेत जलमग्न होने के साथ ही ग्राम क्षेत्र के सड़क मार्ग भी जलमार्ग में तब्दील हो गए हैं। सोनौली मोहम्मदपुर ग्रामसभा के लोगों का कहना है की क्षेत्र में मौजूदा ग्राम प्रधान ने खनन माफियाओं के साथ मिलकर रिहायशी इलाकों में भी अवैध खनन करवाया था जिससे बने गड्ढों में आये दिन आवारा पशु गिरे पाए जाते हैं और अब बाढ़ के पानी से सारे गड्ढे किसी बड़ी आपदा को निमंत्रण दे रहे हैं।

                                                                                                    

हमारे द्वारा ग्रमीणों से बात करने पर यह पता चला कि पिछले दो दिन से बाढ़ का पानी लगातार घरों में घुसता चला जा रहा है जिस वजह से आम जनमानस को भोजन और पीने के पानी की किल्लत हो गयी है। आज दोपहर समाजवादी पार्टी के नेता व पूर्व कैबिनेट मंत्री विनोद कुमार सिंह उर्फ पंडित सिंह ने बाढग़्रस्त क्षेत्र का दौरा कर बाढ़ पीड़ितों से मिलकर उनका हाल जाना और जिलाप्रशासन की सुस्ती और लापरवाही पर आक्रोश भी प्रकट किया। आपको बता दें सोनौली मोहम्मदपुर कैसरगंज लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत आता है तथा बाढ़ग्रस्त इलाके में दो विधानसभायें क्रमशः तरबगंज और करनैलगंज लगती हैं जिसकी सीटों पर भाजपा काबिज़ है। ग्राम सभा के पूर्व प्रधान सुरेंद्र सिंह के अनुसार एक भाजपा सांसद और दो भाजपा विधायक वाले बाढ़ ग्रस्त इलाके का दौरा करने का समय किसी भी भाजपा नेता के पास नहीं है। सुरेंद्र सिंह के अनुसार विगत कुछ दिन पहले भी पूर्व काबिना मंत्री विनोद कुमार सिंह उर्फ पंडित सिंह ने भिखारीपुर सकरौर बांध का दौरा किया था तथा बांध की स्थिति देख कर उन्होंने प्रशासन को इस बात को लेकर चेताया था कि बाँध कभी भी टूट सकता है लेकिन सुस्त प्रशासन तो बाँध टूटने के दो दिन बाद आज जाकर जागा है।

                                                                                                                       

आज जाकर जिलाधिकारी प्रभांशु श्रीवास्तव तहसील स्तर के अधिकारियों साथ बाढ़ग्रस्त इलाके के दौरे पर आए हैं। बाढ़ ग्रस्त क्षेत्र से भाजपा के नेताओं का नदारद होना ग्रामीणों में लगातार आक्रोश पैदा कर रहा है। और बुरे वक्त में सरकार द्वारा कोई भी सुध न लिए जाने पर बाढ़ से प्रभावित जनता खुद को बेसहारा मान रही है। एक तरफ 2019 लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा सरकार तरह तरह के पैंतरे तो आजमा रही है लेकिन जमीनीस्तर पर उनके नेता पूरी तरह से फेल नजर आ रहे हैं। अब देखना यह है कि जनता के साथ बुरे वक़्त में नदारद भाजपा जनप्रतिनिधि आने वाले चुनाव में किन जुमलों के साथ मैदान में आते हैं।

                    

ये भी पढ़ें- गोण्डा में बांध कटा, 110 मजरे और हज़ारों की आबादी पर खतरा

@Pushpen40953031

SI News Today
Pushpendra Pratap singh

Leave a Reply