Sunday, March 24, 2024
featuredदेश

कुर्सियों पर बैठे-बैठे कांग्रेसियों ने गा डाला राष्‍ट्रगान!

SI News Today

कांग्रेसियों ने राष्ट्रगान का अपमान किया है। बैठे-बैठे ही पार्टी के नेता-कार्यकर्ताओं ने जन गन मन…गा दिया। वे सभी इस दौरान कुर्सियों पर बैठे थे। किसी ने भी एक पल को उठने की जहमत नहीं उठाई। यह दावा सोशल मीडिया यूजर्स ने एक वायरल वीडियो देखने के बाद किया है। लोगों ने इस बाबत कांग्रेस की भरसक आलोचना की और पार्टी अध्यक्ष से राष्ट्रगान के अपमान के लिए माफी मांगने की मांग उठाई।

हुआ यूं कि सोमवार (16 अप्रैल) को विवेक मिश्रा नाम के अकाउंट से इस वीडियो को ट्वीट किया गया। वीडियो के साथ इसमें लिखा था, “यह है राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी, जो भारत के राष्ट्रगान को कुर्सियों पर बैठ कर गाती है। जिस कांग्रेस को राष्ट्रगान का सम्मान करना नहीं आता, वह देश का सम्मान कैसे करेगी? मगर तुम्हें (कांग्रेस पार्टी को) शर्म नहीं आती।”

यह क्लिप 44 सेकंड की है। दावा है कि यह राजस्थान के प्रदेश कांग्रेस कमेटी के एक कार्यक्रम की है। क्लिप की शुरुआत में स्टेज पर कुछ लोग राष्ट्रगान गा रहे थे, जबकि कार्यक्रम स्थल पर मौजूद अन्य कांग्रेसी नेता और कार्यकर्ता कुर्सियों पर बैठे थे। यह वीडियो क्लिप जो शख्स रिकॉर्ड कर रहा था, वह भी उस दौरान बैठा हुआ था।

बाद में केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने इसे री-ट्वीट किया, जिसके बाद यह क्लिप तेजी से सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म्स पर वायरल होने लगी। लोगों ने इस पर कांग्रेस की जमकर आलोचना की। लोग बोले, “जो पार्टी राष्ट्रगान का सम्मान नहीं कर सकती, वह भला देश का सम्मान कैसे करेगी। कांग्रेस अध्यक्ष को इस पर तत्काल माफी मांगनी चाहिए।” देखिए अन्य लोगों ने इस क्लिप को देखने के बाद कैसी प्रतिक्रियाएं दीं-

SI News Today

Leave a Reply